{"_id":"579298994f1c1b711bc4b5c8","slug":"in-indonesia-pokemon-games-ban-for-employees","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडोनेशिया में अब कर्मचारी नहीं खेल सकेंगे, पोकेमॉन गेम ","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
इंडोनेशिया में अब कर्मचारी नहीं खेल सकेंगे, पोकेमॉन गेम
एजेंसी/जकार्ता
Updated Sat, 23 Jul 2016 06:03 AM IST
विज्ञापन
pokemon go
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडोनेशिया के सरकारी कर्मचारियों पर कार्य स्थल में भी पोकेमॉन गो गेम खेलने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। सरकारी गोपनीय जानकारी की सुरक्षा के लिहाज से यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन
इससे पहले इंडोनेशिया ने पुलिस और सैन्य कर्मियों पर ड्यूटी के दौरान इस गेम के खेलने पर प्रतिबंध लगा दिया था। शीर्ष सुरक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि यह गेम सुरक्षा के लिहाज से बेहद खतरनाक है।
विज्ञापन
इसकी मदद से विदेशी जासूस गोपनीय जानकारियां हासिल कर सकते हैं। वहीं, शुक्रवार को पोकेमॉन गो गेम को जापान में लांच किया गया। इससे पहले अमेरिका समेत 40 से ज्यादा देशों में इस गेम को लांच किया जा चुका है। इस गेम की शुरुआत जापान से हुई थी, लेकिन अभी तक इस गेम के नए वर्जन को वहां लांच नहीं किया गया था।
विज्ञापन