{"_id":"581e4ac54f1c1b8c3c43685e","slug":"in-bangladesh-again-attacked-on-hindus-set-fire-to-homes","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेश में हिंदुओं पर फिर से हमला, घरों में लगाई आग","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
बांग्लादेश में हिंदुओं पर फिर से हमला, घरों में लगाई आग
एजेंसी/ ढाका
Updated Sun, 06 Nov 2016 02:40 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर ताजा हमले का मामला सामने आया है। बांग्लादेश के मध्य ब्राह्मणबारहिया जिले में अज्ञात हमलावरों ने हिंदुओं के कुछ घरों में आग लगा दी और दो मंदिरों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटना से इलाके में तनाव बढ़ गया है। हमले से सहमे कई हिंदू परिवारों ने अपना घर छोड़ दिया है और अन्य इलाकों में शरण ली है।
विज्ञापन
इस सप्ताह के शुरुआत में भी इस्लाम के खिलाफ फेसबुक पोस्ट करने के आरोप में हिंदुओं पर हमले किए गए थे। इसमें ब्राह्मणबारहिया जिले में हिंदुओं के कम से कम 15 मंदिरों और 20 से अधिक घरों में तोड़फोड़ की वारदात को अंजाम दिया था। हालांकि पुलिस ने इसमें शामिल 33 लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को फिर से ब्राह्मणबारहिया जिले के नासिरनगर में हिंदुओं पर हमला किया और उनके कम से कम छह घरों में आग लगा दी। उन्होंने बताया कि अज्ञात हमलावरों ने घरों में आग लगाने और मंदिरों को क्षतिग्रस्त करने के फौरन बाद घटनास्थल से भाग निकले। बांग्लादेश में हाल ही में हिंदुओं पर हुए हमलों में अब तक 44 लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है। इसके अलावा हिंदुओं पर हुए हमले के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। इसमें मुस्लिम युवा भी शामिल हुए।
विज्ञापन