{"_id":"57cab07f4f1c1ba4242cc8d6","slug":"important-agreement-in-vietnam-during-narendra-modi-visit","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वियतनाम में मोदी: इन 11 प्रमुख मुद्दों पर हुए समझौते","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
वियतनाम में मोदी: इन 11 प्रमुख मुद्दों पर हुए समझौते
ब्यूरो/अमर उजाला,नई दिल्ली
Updated Sat, 03 Sep 2016 04:49 PM IST
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी वियतनाम में।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को वियतनाम की राजधानी हनोई पहुंचे। इसके बाद उन्होंने वहां के प्रधानमंत्री नगुएन जुआन फुक के साथ कई समझौते पर हस्ताक्षर किए। नरेंद्र मोदी ने वियतनाम को रक्षा सहयोग के लिए 50 करोड़ डॉलर (करीब 3300 करोड़ रु.) देने का ऐलान किया। इस दौरान नरेंद्र मोदी वहां के बौद्ध मंदिर कुआन सू पगोडा भी पहुंचे।
नरेंद्र मोदी ने वहां के लोगों को संबोधित करते हुए कहा, 'युद्ध ने आपको दुनिया से दूर किया। बुद्ध ने आपको भारत से जोड़ दिया।' उन्होंने यह भी कहा, 'बुद्ध का वाराणसी से गहरा रिश्ता है। मैं वहीं से सांसद हूं। इसलिए मैं आपका यजमान बनकर आया हूं।' बताते चलें कि वियतनाम की एक बार अमेरिका के साथ साठ के दशक में और तीन बार उसकी चीन के साथ जंग हो चुकी है।
इन मुद्दों पर हुए समझौते
- मोदी और वियतनामी काउंटरपार्ट नगुएन जुआन फुक की मौजूदगी में दोनों देशों ने आधिकारिक समझौते पर हस्ताक्षर किए।
- वियतनाम भारत के व्यापारिक साझेदारों में 28वें पायदान पर है। दोनों देशों के बीच 2020 तक 15 बिलियन डॉलर के व्यापार का लक्ष्य है।
- भारत वियतनाम में 111 प्रोजेक्ट में निवेश किए हुए है और इसमें करीब 530 मिलियन डॉलर की पूंजी लगी हुई है।
- भारतीय कंपनियां तेल और गैस, खनिज उत्खनन, चीनी की फैक्ट्री, एग्रो केमिकल, आईटी सहित तमाम क्षेत्रों में निवेश की हुई हैं। इनके अलावा टाटा ग्रुप को सॉकट्रांग प्रांत में 2.1 बिलियन डॉलर का थर्मल पावर प्लांट प्रोजेक्ट दिया गया है।

Trending Videos
वियतनाम ने 26 मिलियन डॉलर का किया निवेश
नरेंद्र मोदी
- वियतनाम ने भी भारत की तीन परियोजनाओं में कुल 26 मिलियन डॉलर का निवेश किया है। इनमें ओएनजीसी, एनआईवीएल, नगोन कॉफी, टेक महिंद्रा, सीसीएल शामिल हैं।
- वियतनाम के न्या चंग में टेलिकम्युनिकेशन यूनिवर्सिटी में सॉफ्टवेयर पार्क बनाने के लिए 5 मिलियन डॉलर की मदद भी देगा।
- वियतनाम ने एयर और डिफेंस प्रोडक्शन में इच्छा दिखाई है।
- भारत की एलएंडटी कंपनी वियतनामी कोस्ट गार्ड्स के लिए हाईस्पीड पैट्रोलिंग बोट्स बनाएगी।
एक-दूसरे से शिपिंग सूचनाएं भी साझा करेंगे दोनों देश
वियतनाम में नरेंद्र मोदी
- भारत और वियतनाम नेवी एक-दूसरे से शिपिंग सूचनाएं भी साझा करेंगी।
- दोनों देशों के बीच स्वास्थ्य, साइबर सुरक्षा, कॉन्ट्रैक्ट एंड डिजाइन, उपकरण सप्लाई और टेक्नोलॉजी ट्रांसफर को लेकर भी समझौते हुए।
- दोनों देशों ने ये भी तय किया 2017 में 'द इयर ऑफ फ्रेंडशिप' भी मनाया जाएगा।