फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   If not faith then read this news, Pigeons Blamed For Indonesian Divorces

तलाक़ दिलवा रहे हैं कबूतर, यकीं न हो तो ये खबर पढ़ लें

Fri, 04 Aug 2017 06:30 PM IST
बीबीसी, हिन्दी
बीबीसी, हिन्दी Updated Fri, 04 Aug 2017 06:30 PM IST
विज्ञापन
If not faith then read this news, Pigeons Blamed For Indonesian Divorces
कबूतर

प्रेम के प्रतीक रहे कबूतर के चलते लोग तलाक देने लगे हैं। ये हम नहीं कह रहे हैं बल्कि एक रिपोर्ट कह रही है। दरअसल, मामला इंडोनेशिया का है। वहां, कबूतर अब तलाक़ का कारण बनने लगे हैं।

विज्ञापन


मीडिया में आई ख़बरों के अनुसार, देश में तलाक के आवेदनों में भारी वृद्धि के पीछे कबूतर प्रेम को बड़ी वजह बताया जा रहा है।दि जकार्ता पोस्ट के अनुसार, इंडोनेशिया के केंद्रीय प्रांत जावा की धार्मिक अदालत के एक अधिकारी का कहना है कि उनके कार्यालय को जुलाई में तलाक़ के लिए 90 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन


अधिकारी के मुताबिक, देश में तलाक के आवेदन में, जून के मुक़ाबले अधिक वृद्धि हुई है. जून में तलाक केवल 13 आवेदन प्राप्त हुए थे। उन्होंने कहा, 'अधिकांश आवेदक पत्नियां हैं, जिन्होंने इसके पीछे आर्थिक कारण बताए हैं, क्योंकि उनके पति कबूतर प्रेम के आदी रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि इंडोनेशिया में कबूतरबाज़ी बहुत अधिक लोकप्रिय है जिसमें भाग लेने वाले लोगों को नकद पुरस्कार दिए जाते हैं। इन कबूतरबाज़ों को 'पाइलट' कहा जाता है। इंडोनेशिया में महिलाएं अपने पतियों से इस बात पर नाराज होती हैं कि वे अपना सब समय अपने घरों के बजाय कबूतरों के साथ बिताते हैं। 


अधिकारी के अनुसार, आर्थिक संकट ने हालात को और ख़राब कर दिया है. ज़्यादातर महिलाएं काम करती हैं, जबकि पुरुष बेरोज़गार हैं। एक महिला ने दि जकार्ता पोस्ट बताया उनके पति उन्हें कभी कभी जीती हुई राशि दे देते हैं, लेकिन आम तौर पर वो उनसे सिगरेट के लिए भी पैसे मांगते रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed