{"_id":"5938a0734f1c1b901c9c9b11","slug":"ian-toothill-becomes-first-terminally-ill-cancer-patient-to-conquer-mount-everest","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंसर से जूझ रहे शख्स ने एवरेस्ट फतह कर रचा इतिहास ","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
कैंसर से जूझ रहे शख्स ने एवरेस्ट फतह कर रचा इतिहास
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
Updated Thu, 08 Jun 2017 06:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंसर के आखिरी चरण से जूझ रहे एक 47 वर्षीय ब्रिटिश नागरिक ने विश्व की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर सफलतापूर्वक चढ़कर एक इतिहास रच दिया है। शेफील्ड वेडनसडे फुटबॉल क्लब समर्थक ईयान टूथहिल को डॉक्टरों ने कहा था कि अब उनके पास कुछ ही महीने की जिंदगी बची है।
विज्ञापन
एक चैरिटी के लिए आयोजित सम्मेलन में पर्सनल ट्रेनर ईयान ने कैंसर चैरिटी मैकमिलन के लिए 29,100 पाउंड चंदा इकट्ठा करने के लक्ष्य को पीछे छोड़ते हुए लगभग 31,500 पाउंड चंदा इकट्ठा किया। शेफील्ड वासी टूथहील लंदन के विल्सडन ग्रीन में रहते हैं और उन्होंने हिमालय की चोटी पर चढ़कर इतिहास बना दिया है। उनका मानना है कि विश्व के सबसे ऊंचे पहाड़ एवरेस्ट को फतह कर पाने वाले वह पहले कैंसर मरीज हैं।
विज्ञापन
टूथहिल को जून 2015 में आंत के कैंसर से पीड़ित होने का पता चला और 2016 की शुरुआत में उन्हें बताया गया कि उन्होंने इस बीमारी को मात दे दी है। लेकिन बाद में पता चला कि यह फिर से हो गया है। टूथहिल ने कहा कि उन्हें बताया गया कि उनके पास जीने के लिए कुछ महीने बचे हैं। टूथहिल नॉर्थ कोल रूट की चोटी पर 16 मई को और एवरेस्ट सम्मेलन में 5 जून को पहुंचे।
विज्ञापन