फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   I want to win Olympic gold for sex: Juliana

रियो की गलियों में जूलिआना ढूंढ रही प्यार और पैसा

Fri, 05 Aug 2016 12:46 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 05 Aug 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
I want to win Olympic gold for sex: Juliana
जुल‌ियाना

रियो ओलंपिक के लिए जितने बेकरार खिलाड़ी और खेल प्रेमी हैं, उतनी ही बेकरार ब्राजील की सेक्स इंडस्ट्री भी है। रियो की चर्चित एस्कॉर्ट गर्ल और सेक्स वर्कर जूलिआना को उम्मीद है कि वह ओलंपिक गेम्स के दौरान मोटी कमाई कर लेगी और अपनी जिंदगी संवार सकेगी।

विज्ञापन


जूलिआना ओलंपिक के दौरान दुनिया भर से आ रहे पुरुषों से मिलने के लिए भी बेहद उत्साहित है। वह ओलंपिक में हिस्सा लेने आने वाले खिलाड़ियों में से अपना सच्चा प्यार भी ढूंढ़ना चाहती है और अपनी जिंदगी संवारना चाहती है। ऐसी ही चाहत ब्राजील की बहुत सी सेक्स वर्करों की है।
विज्ञापन


23 वर्षीय जूलिआना ने कहा, ‘लोग मेरे शहर में गोल्ड मेडल जीतने आ रहे हैं, लेकिन मेरे लिए तो यह जेब भरने का मौका है और यही मेरी जीत भी है। मैं तो अपने बिजनेस का गोल्ड जीतना चाहती हूं, क्योंकि जितनी प्रतिस्पर्धा खिलाड़ियों के बीच होगी, उतनी ही हम सेक्स वर्करों के बीच भी होगी, लोगों को अपना बनाने के लिए।’

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की कार्रवाई की भी नहीं परवाह

I want to win Olympic gold for sex: Juliana
जुल‌ियाना

ब्राजील में जूलिआना समेत करीब 12 हजार सेक्स वर्कर हैं। इन सबका मकसद ओलंपिक के लिए रियो पहुंच रहे चार लाख दर्शकों-खिलाड़ियों को अपनी ओर आकर्षित करना है। ज्यादातर सेक्स वर्कर विदेशी ग्राहकों से अच्छा पैसा कमाने के साथ ही उनमें सच्चा प्रेम भी ढूंढ़ रही हैं।

ब्राजील में देह व्यापार (प्रोस्टीट्यूशन) कानूनी है, लेकिन देश में चल रहे आर्थिक संकट के कारण इस पेशे से जुड़े लोग फिलहाल मुश्किलों से जूझ रहे हैं। हालांकि जूलिआना इस बात को लेकर आश्वस्त है कि वह ओलंपिक में अच्छी कमाई कर लेगी। जूलिआना ने बताया कि एक साल पहले ब्यूटी पार्लर की नौकरी छोड़ने के बाद वह इस पेशे से जुड़ी और वह अब तक इससे हजारों डॉलर कमा चुकी है।

जूलियाना को पुलिस की सख्ती की भी परवाह नहीं है। वह कहती है, ‘डरना कैसा। वह भी तो हमारे ग्राहक हैं। वैसे भी इस शहर में नौकरियां कम हैं और लोगों का खर्च अधिक है।’ इसके अलावा देश के बाकी हिस्सों से भी एस्कॉर्ट गर्ल और सेक्स वर्कर रियो पहुंच चुकी हैं। हालांकि पुलिस की ओर से सेक्स इंडस्ट्री के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed