फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Hyderabad man who gone to London for higher studies still disappeared after three years

हैदराबाद से लंदन MBA करने गया भारतीय स्टूडेंट 3 साल से गायब

Sun, 28 Jan 2018 01:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 28 Jan 2018 01:59 PM IST
विज्ञापन
Hyderabad man who gone to London for higher studies still disappeared after three years
यूनिवर्सिटी ऑफ वेल्स

हैदराबाद से लंदन पढ़ने के लिए गया भारतीय युवक पिछले तीन साल से लापता है। उसका परिवार सालों से उससे संपर्क करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन अभी तक उसकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। रमेश राप्राथी उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए साल 2010 में लंदन की यूनिवर्सिटी वेल्स पहुंचा था। 

विज्ञापन


हैदराबाद के करीमनगर का रहने वाला रमेश हैदाराबाद से एमबीए करने के लिए लंदन गया था। रमेश के परिजनों का कहना है कि आखिरी बार रमेश ने उनकी फोन पर बात हुई थी और वह उनसे पैसों की मांग कर रहा था। रमेश तीन भाईयो और दो बहनों का सबसे छोटा भाई था। 
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार रमेश को वेल्स यूनिवर्सिटी की तरफ लेटर आया था। उसका कोर्स 4 नंवबर 2009 को शुरू हुआ और दिसंबर 2011 में खत्म होना था। रमेश कोर्स पूरा करने के बाद भी घर नहीं लौटा और 2015 तक वो परिवार के संपर्क में बना हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रमेश के पिता ने बताया कि 2015 से ही उसके फोन आने बंद हो गए। उन्होंने कई बार वहां की पुलिस से जानकारी लेने की कोशिश की, लेकिन हालात अभी भी वैसे ही बने हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed