फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Human Rights: Rohingya's 55 villages completely destroyed, confirmed by satellite pictures

Human Rights: रोहिंग्या के 55 गांव पूरी तरह तबाह, सैटेलाइट तस्वीरों से पुष्टि

Sat, 24 Feb 2018 05:52 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यंगून
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यंगून Updated Sat, 24 Feb 2018 05:52 AM IST
विज्ञापन
Human Rights: Rohingya's 55 villages completely destroyed, confirmed by satellite pictures

सैटेलाइट से मिली तस्वीरों से पता चला है कि म्यांमार के रखाइन प्रांत में कथित रूप से रोहिंग्या के 55 गांवों को पूरी तरह से तबाह कर दिया गया है। ह्यूमन राइट्स वॉच (एचआरडब्लू) ने शुक्रवार को म्यांमार सरकार पर आरोप लगाते हुए यह दावा किया। संस्था ने यहां हुए अत्याचारों के सबूत छिपाने का आरोप भी लगाया है। 

विज्ञापन


एचआरडब्लू में एशिया विभाग के निदेशक ब्रैड एडम्स ने कहा, ‘म्यांमार सरकार अत्याचार के सबूतों को छिपा रही है। पिछले साल नवंबर से अब तक कम से कम 55 गांवों का सफाया किया जा चुका है। रोहिंग्या लोगों की जमीनों पर कब्जा कर लिया गया है। सरकार उन सभी सबूतों को छिपा रही है, जिनसे पता लगाया जा सके कि किसने ये अपराध किए है।’ 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों को वहां जाने की इजाजत मिलनी चाहिए, जहां हजारों रोहिंग्याओं का कथित रूप से मौत के घाट उतारा गया है। गौरतलब है पिछले साल अगस्त के बाद से करीब सात लाख रोहिंग्या पलायन कर सीमावर्ती बांग्लादेश चले गए। इन लोगों में अधिकतर मुस्लिम हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed