फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   How different types of alcohol affect your mood

जैसी है शराब वैसा होगा मिजाज

Fri, 24 Nov 2017 04:54 PM IST
बीबीसी, हिन्दी
बीबीसी, हिन्दी Updated Fri, 24 Nov 2017 04:54 PM IST
विज्ञापन
How different types of alcohol affect your mood
प्रतीकात्मक तस्वीर
एक अध्ययन के मुताबिक अलग-अलग तरह की शराब आपके मिजाज को अलग तरह से असर करती है। शोधकर्ताओं का कहना है कि स्पिरिट आपको आक्रामक, सेक्सी या यहां तक कि भावुक बना देती है जबकि रेड वाइन या बीयर पीने से व्यक्ति राहत महसूस करता है। स्पिरिट में अल्कोहल की मात्रा अधिक होती है और इसे भाप से आसवन (बूंद-बूंद इकट्ठा करना) के जरिए बनाया जाता है।
विज्ञापन


जर्नल बीएमजे ओपन में छपे इस अध्ययन में शोधकर्ताओं ने 21 देशों के 18 से 34 साल की उम्र के 30,00 लोगों का सर्वे किया। ये सभी लोग बीयर, वाइन या स्पिरिट पीते थे। इन्होंने बताया कि हर किस्म की अल्कोहल, उनपर अलग असर दिखाती थी। हालांकि थोड़ी मात्रा में शराब पीना आनंददायक हो सकता है लेकिन शोधकर्ताओं का कहना है कि उनका अध्ययन शराब की लत के खतरों से अगाह करता है। काफी समय से शराब पीने के चलते लोगों में इसे बर्दाश्त करने की क्षमता पैदा हो जाती और 'सकारात्मक' भावनाओं के लिए वो और पीना शुरू कर सकते हैं। पब्लिक हेल्थ वेल्स एनएचएस ट्रस्ट से जुड़े शोधकर्ता प्रोफेसर मार्क बेलीज का कहना है कि ऐसे लोगों में नकारात्मक भावना पैदा होने का भी खतरा रहता है।
विज्ञापन


पढ़ें- शराब पीकर क्यों फर्राटेदार अंग्रेजी बोलने लगते हैं लोग? जानिए
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या बताया लोगों ने

इस गोपनीय ऑनलाइन सर्वे में लोगों ने अपने अनुभव साझा किये- व्हाइट वाइन के मुकाबले रेड वाइन से अधिक आलस आता है। लोगों ने बताया कि रेड वाइन या बीयर पीने से अधिक निश्चिंतता का भाव पैदा होता है। सर्वे में शामिल 40 प्रतिशत से अधिक लोगों का कहना था कि स्पिरिट उन्हें अधिक सेक्सी महसूस कराता है। आधे से अधिक लोगों ने कहा कि स्पिरिट से उन्हें अधिक ऊर्जा और आत्मविश्वास का अनुभव होता है।

कितनी मात्रा सुरक्षित

How different types of alcohol affect your mood
अल्कोहल
लेकिन एक तिहाई लोगों ने बताया कि स्पिरिट पीने से उनके व्यवहार में आक्रामकता आई। अन्य अल्कोहल के मुकाबले स्पिरिट से आक्रामकता, बेचैनी या भावुकता के भाव अधिक आते हैं। सभी प्रकार के शराब, खासकर तेज शराब के साथ अक्रामकता की भावना के जुड़ाव का मामला, महिलाओं के मुकाबले पुरुषों में अधिक मिलता है।


हालांकि, इस अध्ययन के नतीजे केवल व्यवहार के जुड़ाव के बारे में ही बताते हैं, इसका कारण नहीं। प्रोफेसर बेलीज का कहना है कि शराब घर में पी जाती है या बाहर ये बहुत महत्वपूर्ण कारक है। उनके मुताबिक, "स्पिरिट जैसा हार्ड ड्रिंक आम तौर पर बाहर पिया जाता है, जबकि वाइन लोग खाने के साथ घर पर पीते हैं।" लेकिन ये इच्छा पर निर्भर करता है। अगर कोई थोड़ा आराम चाहता है तो वो बीयर या वाइन को चुनना पसंद करेगा। 

उन्होंने कहा कि जिस तरह से अलग अलग शराब को प्रचारित किया जाता है उससे अलग अलग मूड के हिसाब से लोग चुनाव करते हैं लेकिन इससे नकारात्मक भावनाएं भी भड़क सकती हैं। ब्रिटेन के चीफ मेडिकल ऑफिसर्स दिशानिर्देश के अनुसार, नुकसान से बचने के लिए महिलाओं और पुरुषों को एक सप्ताह में 14 यूनिट से अधिक शराब नहीं पीनी चाहिए। ये असल में 12 पैग स्पिरिट, छह पिंट बीयर या 175 मिलीलीटर के छह ग्लास वाइन के बराबर होता है। एक पिंट (ब्रिटिश) 568 मिलीलीटर के बराबर होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed