घर में लगी भीषण आग ने खत्म कर दी तीन पीढ़ियां
उन्होंने बताया कि चार्जर के बचे हुए टुकड़ों की जांच के लिए विशेषज्ञों की टीम बुलाई गई है। हालांकि वह इतनी बुरी तरह नष्ट हो चुका है कि विशेषज्ञों के लिए उसकी जांच कर पाना भी मुश्किल है।
हादसे में जान गंवाने वाली शबीना बेगम का नाम उनकी बहादुरी के लिए मरणोपरांत रॉयल ह्यूमन सोसाइटी पुरस्कार के लिए भेजा गया है।
दल के एक रक्षक बैरी एंसवर्थ का कहना है कि उनके 25 साल के करियर में उन्होंने ऐसी आग नहीं देखी। उन्होंने बताया कि उन्हें और उनके साथी क्रिस ब्रूमहेड ने बेगम और अदयान को जमीन पर और परवेज को ऊपर के कमरे में पाया।
नहीं पता चली असली वजह
इंगलैंड के दक्षिण यॉर्कशायर में एक घर में ऐसी आग लगी कि तीन पीढ़ियां झुलस कर राख हो गई। आग कैसे लगी, इस बात की जांच की जा रही है।
हादसे में स्कूली छात्र अमान परवेज कयानी, उसकी नौ हफ्ते की बहन मिनाहिल और नौ साल के भाई अदयान की मौत हो गई। पुलिस को अमान का मृत शरीर बिस्तर के नीचे मिला।
अमान की 53 वर्षीय दादी शबीना बेगम और 20 वर्षीय आंटी अनम परवेज की भी हादसे में मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि अमान की दादी शबीना ने बच्चों को बचाने की कोशिश की। हालांकि आग की लपटे इतनी तेज थीं कि वे खुद को भी नहीं बचा पाईं।
मामले की जांच कर रही जांच अधिकारी सारा ग्रिफिथ ने कहा कि आग फोन की बैटरी से लगी होगी।