फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   house caught fire due to fault in blackberry battery

घर में लगी भीषण आग ने खत्म कर दी तीन पीढ़ियां

Mon, 15 Jun 2015 02:27 PM IST
Updated Mon, 15 Jun 2015 02:27 PM IST
विज्ञापन
house caught fire due to fault in blackberry battery
आग लगने के करणों पर बात करते हुए उन्होंने बताया कि लिविंग रूम में बच्चे के पालने का मॉनिटर और एक फोन चार्ज हो रहा था। आग चार्जिंग में हुई किसी गड़बड़ी के कारण लगी रही होगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि चार्जर के बचे हुए टुकड़ों की जांच के लिए विशेषज्ञों की टीम बुलाई गई है। हालांकि वह इतनी बुरी तरह नष्ट हो चुका है कि विशेषज्ञों के लिए उसकी जांच कर पाना भी मुश्किल है।
विज्ञापन


हादसे में जान गंवाने वाली शबीना बेगम का नाम उनकी बहादुरी के लिए मरणोपरांत रॉयल ह्यूमन सोसाइटी पुरस्कार के लिए भेजा गया है।

दल के एक रक्षक बैरी एंसवर्थ का कहना है कि उनके 25 साल के करियर में उन्होंने ऐसी आग नहीं देखी। उन्होंने बताया कि उन्हें और उनके साथी क्रिस ब्रूमहेड ने बेगम और अदयान को जमीन पर और परवेज को ऊपर के कमरे में पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं पता चली असली वजह

house caught fire due to fault in blackberry battery

इंगलैंड के दक्षिण यॉर्कशायर में एक घर में ऐसी आग लगी कि तीन पीढ़ियां झुलस कर राख हो गई। आग कैसे लगी, इस बात की जांच की जा रही है।

हादसे में स्कूली छात्र अमान परवेज कयानी, उसकी नौ हफ्ते की बहन मिनाहिल और नौ साल के भाई अदयान की मौत हो गई। पुलिस को अमान का मृत शरीर बिस्तर के नीचे मिला।

अमान की 53 वर्षीय दादी शबीना बेगम और 20 वर्षीय आंटी अनम परवेज की भी हादसे में मौत हो गई। पुलिस का कहना है ‌कि अमान की दादी शबीना ने बच्चों को बचाने की कोशिश की। हालांकि आग की लपटे इतनी तेज थीं कि वे खुद को भी नहीं बचा पाईं।

मामले की जांच कर रही जांच अधिकारी सारा ग्रिफिथ ने कहा कि आग फोन की बैटरी से लगी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed