फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   hongkong restaurant fines staff for yawning

ऐसा भी रेस्टोरेंट, जम्हाई ली तो लग जाएगा जुर्माना

Mon, 09 Feb 2015 12:52 PM IST
Updated Mon, 09 Feb 2015 12:52 PM IST
विज्ञापन
hongkong restaurant fines staff for yawning

हॉन्ग कॉन्ग का एक लोकप्रिय रेस्तरां 'ख़राब बर्ताव' के लिए अपने कर्मचारियों पर जुर्माना लगा रहा है। हॉन्ग कॉन्ग के अख़बार साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की छह फ़रवरी की ख़बर के मुताबिक़ 'दी ली गार्डन' रेस्तरां काम के वक़्त गाली गलौज करने, जम्हाई लेने और 'उधम' मचाने वाले कर्मचारियों की पगार काट रहा है और यह जुर्माना हर ग़लती के लिए हर बार लगाया जा रहा है।

विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार जो कर्मचारी जम्हाई या अंगड़ाई लेते हुए देखे जाएंगे, दांत खोदते हुए या नाख़ून काटते हुए देखे जाएंगे, उन्हें हर ऐसे 'बुरे व्यवहार' के लिए 20 हॉन्ग कॉन्ग डॉलर का जुर्माना भरना होगा।
विज्ञापन


लेकिन इन नियमों को बेहद सख्त क़ायदों के तौर पर देखा जा रहा है। यहां तक कि रसोइयों को भी नहीं बख़्शा गया है। रिपोर्ट कहती है कि अगर कोई रसोइया मेन्यू में बताई गई मात्रा से अधिक बनाता है तो उसे भी इसके लिए 100 डॉलर का नुक़सान उठाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

'अवैध' कटौती

hongkong restaurant fines staff for yawning

इसके अलावा अगर किसी स्टाफ़ के काम की कोई शिकायत आई तो उसे भी 100 हॉन्ग कॉन्ग डॉलर का जुर्माना भरना पड़ेगा। रिपोर्ट के अनुसार सबसे कड़ी सज़ा नौकरी से निकाले जाने की मुक़र्रर की गई है। अगर कोई कर्मचारी रेस्तरां से ऐसी कोई चीज़ ले जाता है जिसका कोई दावेदार नहीं है तो उसे अपनी नौकरी गंवानी पड़ सकती है।

इस बीच श्रम विभाग ने कहा है कि नियोक्ता की ओर से स्टाफ़ के वेतन से इस तरह की 'अवैध' कटौती पर कार्रवाई की जा सकती है। विभाग का कहना है कि कार्य स्थल पर कर्मचारियों की ग़लतियों के लिए उन पर जुर्माना लगाना क़ानूनी प्रावधानों का 'उल्लंघन' है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed