फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Hindu temple vandalized in Bangladesh, and broke seven statues

बांग्लादेश में हिंदू मंदिर में तोड़फोड़, सात प्रतिमाएं तोड़ीं

Mon, 05 Dec 2016 04:00 AM IST
एजेंसी/ ढाका
एजेंसी/ ढाका Updated Mon, 05 Dec 2016 04:00 AM IST
विज्ञापन
Hindu temple vandalized in Bangladesh, and broke seven statues
फाइल फोटो - फोटो : Getty images

मुस्लिम बहुल बांग्लादेश में फिर से हिंदू मंदिरों में तोड़फोड़ के दो मामले सामने आए हैं। रविवार को कुछ शरारती तत्वों ने काली देवी की सात प्रतिमाओं को तोड़ डाला। पहली घटना बांग्लादेश के उत्तरी नेत्रोकोना जिले के मिमेनसिंहरोही गांव की है, जबकि दूसरी घटना पबना जिले के बीरा इलाके की है। हाल ही में बांग्लादेश में 10 से ज्यादा मंदिरों पर हमले की घटनाओं के बाद ये मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन


बांग्लादेशी अखबार ढाका ट्रिब्यून के मुताबिक रविवार को नेत्रोकोना इलाके में स्थित मंदिर में कुछ शरारती तत्वों ने तोड़फोड़ किया और काली माता की चार प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने बताया कि रविवार तड़के नेत्रोकोना के मिमेनसिंहरोही गांव के लोगों को शरीफपुर काली मंदिर का दरवाजा खुला मिला और काली माता की चार प्रतिमाएं टूटी दिखीं। कुछ प्रतिमाएं मंदिर से करीब 600 फुट की दूरी पर पड़ी मिलीं।
विज्ञापन


मामला सामने आने के फौरन बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा पश्चिमोत्तर पबना जिले में भी मंदिर में तड़के तोड़फोड़ की गई और काली माता की तीन प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

मामले की जानकारी मिलते ही अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे

Hindu temple vandalized in Bangladesh, and broke seven statues
फाइल फोटो - फोटो : Getty images

नेत्रोकोना सदर के थाना प्रभारी शाहनूर-ए-आलम ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का दौरा करके प्रतिमाओं के तोड़फोड़ के सबूत जुटाए हैं। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि मंदिर के दरवाजे बंद नहीं थे। पुलिस इस घृणित वारदात को अंजाम देने वाले अपराधियों की तलाश में जुट गई है।

इसके अलावा नेत्रोकोना के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट अब्दुल मतीन ने भी घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने कहा कि अपराधियों की पहचान करके कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक जयदेव चौधरी ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। मामले की जांच की जा रही है।

वहीं, शरीफपुर काली मंदिर कमेटी के सचिव बादल घोष ने अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। इससे पहले अक्तूबर के आखिरी सप्ताह में बांग्लादेश के ब्रह्मणबारहिया जिले के नसीरनगर में कम से कम छह हिंदुओं के घरों में आग लगा दी गई थी और कई मंदिरों में तोड़फोड़ की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed