फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Height and Weight Effects Salary of Individual: Study

शिक्षा, रोजगार व आय पर कद और वजन का असर 

Thu, 10 Mar 2016 12:19 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 10 Mar 2016 12:19 PM IST
सार

  • पुरुषों का नाटा रहना और महिलाओं का बेडौल दिखना उनके जीवन में बुरे प्रभाव छोड़ता है
  • नाटे कद के पुरुष सालाना एक लाख चालीस हजार रुपये से भी कम कमा पाते हैं

विज्ञापन
Height and Weight Effects Salary of Individual: Study
ब्‍वा़य्ज

विस्तार

यदि कोई छोटे कद का पुरुष या अधिक वजन की (बेडौल) महिला यह कहे कि उन्होंने अपने जीवन में बहुत कुछ हासिल कर लिया है तो वे निश्चित ही खुद को धोखा दे रहे हैं। यह दावा है ब्रिटेन के शोधकर्ताओं का जिन्होंने पाया कि कद और सुडौल शरीर की चुनौती का सामना कर रहे पुरुष व महिला न तो अच्छी शिक्षा हासिल कर पाते हैं और न ही उन्हें अच्छे रोजगार के जरिए पैसे कमाने के बेहतर मौके मिल पाते हैं।

विज्ञापन


शोधकर्ताओं की टीम के मुखिया और इंग्लैंड में ह्यूमन जेनेटिक्स के प्रोफेसर टिमोथी फ्रेलिंग ने कहा कि पुरुषों का नाटा रहना और महिलाओं का बेडौल दिखना उनके जीवन में बुरे प्रभाव छोड़ता है। शोध के मुताबिक नाटे कद के पुरुष सालाना एक लाख चालीस हजार रुपये से भी कम कमा पाते हैं, जबकि उनसे महज तीन इंच लंबे पुरुष इससे अधिक कमाते हैं। 
विज्ञापन


ठीक इसी तरह सामान्य से 14 पाउंड अतिरिक्त वजन वाली महिलाओं की आय भी कम होती है। शोध में इसके लिए सामाजिक पक्षपात को एक बड़ा कारण बताया गया है। इसी के चलते छोटे कद के पुरुषों और बेडौल महिलाओं की न केवल सामाजिक छवि खराब होती है बल्कि ये लोग जीवन भर अवसाद का शिकार भी रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रोफेसर फ्रेलिंग ने कहा कि ऐसे पुरुष महिला अक्सर नियोक्ता द्वारा पक्षपात का शिकार होते हैं। यह शोध लंबाई और वजन को लेकर आनुवांशिक जानकारी पर आधारित था। अध्ययन में भाग लेने वालों ने शोधकर्ताओं को अपने जीवन से जुड़ी कई बातें भी बताईं।


इसे देखते हुए सामाजिक-आर्थिक स्थिति के आधार पर पांच हिस्सों में यह अध्ययन किया गया। इनमें पूर्ण कालिक शिक्षा पूरी करने, शैक्षिक स्तर, रोजगार वर्ग, वार्षिक घरेलू आय और नुकसान व्यय के आंकड़ों को शामिल किया गया। इसमें पाया गया कि पुरुषों का कद और महिलाओं का बेडौलपन उनकी शिक्षा, रोजगार और आय तीनों को प्रभावित करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed