{"_id":"595c08434f1c1bd5558b457a","slug":"heavy-rain-in-china-and-killed-56-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन में भारी बारिश से तबाही, 56 लोगों की मौत","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
चीन में भारी बारिश से तबाही, 56 लोगों की मौत
एजेंसी, बीजिंग
Updated Wed, 05 Jul 2017 02:57 AM IST
विज्ञापन
china
- फोटो : indian express
चीन के 11 प्रांतों में भारी बारिश के चलते कम से कम 56 लोगों की मौत हो गई जबकि 22 अन्य लापता है। नागरिक मामलों के मंत्रालय के मुताबिक 29 जून से चीन के कई हिस्सों में हो रही लगातार बारिश के चलते आई बाढ़, भूस्खलन और ओलावृष्टि के कारण भारी तबाही हुई। 27 हजार मकान क्षतिग्रस्त हो गए वहीं 37 हजार अन्य घर बाढ़ से नष्ट हो गए।
विज्ञापन
बाढ़ की इस भीषण घटना से कुल 3.72 अरब डॉलर के प्रत्यक्ष आर्थिक नुकसान का अनुमान है। न्यूज एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि सरकार ने बाढ़, बारिश से प्रभावित 20 प्रांतों को आपदा राहत के तहत लगभग 17 अरब रुपये आवंटित किए हैं। चीन के हुनान प्रांत में राहत कार्यों के लिए 3 हजार सेना के जवान तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन