वो अपने घर में हो गया लापता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह व्यक्ति 20 एकड़ में फैले अपने घर में ही 'गुम' हो गया था। ख़बरों के मुताबिक़ इस शख्स का कहना है कि वह एक जंगली कुत्ता ढूंढ रहा था। डार्विन के एनटी न्यूज़ का कहना है कि जेसन नाम का यह व्यक्ति अपने मकान से 300 मीटर दूर पाया गया।
जेसन का कहना है कि उन्होंने कुछ बीयर पी थी और टीवी देख रहे थे तभी उनका कुत्ता विचलित हो गया और भौंकने लगा। जेसन को ऐसा लगा कि उन्होंने एक डिंगो (ऑस्ट्रेलियाई जंगली कुत्ता) देखा है और इसके बाद वो मकान से निकलकर अपनी 20 एकड़ की जायदाद में उस जंगली कुत्ते को ढूंढने निकल पड़े।
लेकिन जल्दी ही वो अपनी जायदाद पर उगे जंगल में गुम गए, जेसन के फ़ोन की बैटरी ख़त्म हो रही थी।
'आपातकालीन स्थिति नहीं'
जेसन का कहना है, "मुझे भी नहीं पता कि यह कैसे हुआ। मैं पीछे जाने के लिए मुड़ा और अचानक मैंने ख़ुद को लंबी घास में पाया। मैंने सोचा कि 'मैं आखिर हूं कहां?'"
जेसन ने आपातकालीन सेवा से संपर्क किया, लेकिन एक अधिकारी ने कहा कि यह आपातकालीन स्थिति नहीं है। पुलिस ने आखिर जेसन को ढूंढ निकाला।
उन्हें कोई चोट नहीं आई थी, बस कुछ खरोंच और कीड़ों के काटने के निशान थे। जेसन का कहना है कि वह पुलिस और अपने पड़ोसियों के आभारी हैं।