फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Haunting image of Syrian boy rescued from Aleppo rubble

अयलान कुर्दी के बाद मासूम उमरान दकनीश की तस्वीर से दहली दुनिया

Fri, 19 Aug 2016 06:37 AM IST
एजेंसी, बेरूत
एजेंसी, बेरूत Updated Fri, 19 Aug 2016 06:37 AM IST
विज्ञापन
Haunting image of Syrian boy rescued from Aleppo rubble
पांच वर्षीय उमरान दकनीश
इंसानियत को झकझोर कर रख देने वाली तीन वर्षीय अयलान कुर्दी की तस्वीर के बाद एक और सीरियाई मासूम की दर्दनाक तस्वीर सामने आई है। मानवता को शर्मसार कर देने वाली यह तस्वीर पांच वर्षीय उमरान दकनीश की है, जो गृहयुद्ध की आग में झुलसे सीरिया के  भयानक हालात को दर्शाती है। 
विज्ञापन


अलेप्पो में विनाशकारी हवाई हमले के बाद उमरान को मलबे से निकाला गया है और अस्पताल पहुंचाया गया। भौचक्का सा बैठा यह सीरियाई मासूम इलाज का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। एंबुलेंस के अंदर नारंगी कलर की सीट पर बैठे उमरान के चेहरे और शरीर पर जख्म एवं खून देखकर दिल दहल रहा है। उसके चेहरे से लेकर तलवे तक धूल और खून साफ नजर आ रहा है। एंबुलेंस में हक्काबक्का सा बैठा निर्दोष उमरान खुद भी समझ नहीं पा रहा है कि आखिर उसने कौन-सा गुनाह किया है, जिसकी उसको इतनी दर्दनाक सजा मिली। 
विज्ञापन


यह भयानक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब शेयर की जा रही है। अल जजीरा के फोटो पत्रकार महमूद रसलन ने इस तस्वीर को खींचा है। इस हवाई हमले में पांच बच्चों समेत आठ लोगों के मारे जाने की जानकारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed