फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   hassan rowhani is new iran president

ईरान में हसन रोहानी जीते राष्ट्रपति चुनाव

Sun, 16 Jun 2013 12:02 AM IST
Updated Sun, 16 Jun 2013 12:02 AM IST
विज्ञापन
hassan rowhani is new iran president

ईरान में उदारवादी नेता हसन रोहानी ने राष्ट्रपति चुनावों में 50 फीसदी मत हासिल कर चुनाव जीत लिया है।

विज्ञापन


देश के आंतरिक मंत्रालय का कहना है कि रोहानी को एक करोड़ पच्चासी लाख मतों से जीत हासिल की है।

मंत्रालय के अनुसार लोगों ने भारी तादाद में आकर मतदान किया है। 72.2 फीसदी लोगों ने अपना मत का इस्तेमाल किया। देश की आबादी में से पांच करोड़ लोग ऐसे हैं जो अपने मत का इस्तेमाल कर सकते हैं।

तेहरान के मेयर मोहम्मद बक़र क़ालिबाफ़ दूसरे स्थान पर रहे और उन्होंने साठ लाख मत हासिल किए।

शपथ
इससे पहले राष्ट्रपति रहे महमूद अहमदीनेजाद अपने दो लगातार कार्यकाल पूरा कर चुके थे इसलिए वे इन चुनाव में भाग नहीं ले सकते थे।

देश के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली ख़मेनेई 3 अगस्त को इन वोटों की पुष्टि करेंगे जिसके बाद नए राष्ट्रपति संसद में शपथ लेंगे।

आंतरिक मामलों के मंत्री मुस्तफ़ा मोहम्मद नज़र ने इन चुनावों के नतीज़ो की घोषणा करते हुए बताया कि रोहानी ने 36,704,156 में से 18,613,329 मत हासिल किए हैं जो कि 50।71 फीसदी रहा। यानी अब दूसरे चरण के मतदान की ज़रूरत नहीं है।
विज्ञापन


जबकि क़ालिबफ़ को 6,077,292 मतों से ही संतुष्ट होना पड़ा।

इसके अलावा सईद जलीली तीसरे और मोहसेन रेज़ई चौथे स्थान पर रहें।

इस चुनाव में भाग लेने वाले छह उम्मीदवारों को रुढ़िवादी माना जाता है लेकिन विश्लेषकों का कहना है कि 64 वर्षीय धार्मिक नेता रोहानी 'उदार' हैं। उन्होंने संसद में कई पद संभाले हैं। वो मुख्य परमाणु वार्ताकार के रूप में काम कर चुके हैं और हाल के दिनों में सुधारवादियों की ओर बढ़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed