{"_id":"57cd56564f1c1b3d3b3174c9","slug":"hamid-karzai-becomes-proud-father-of-fourth-child","type":"story","status":"publish","title_hn":"58 साल की उम्र में चौथी बार पिता बने अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति करजई","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
58 साल की उम्र में चौथी बार पिता बने अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति करजई
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 05 Sep 2016 05:11 PM IST
विज्ञापन
अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति की पत्नी ने नई दिल्ली के अस्पताल में दिया बेटी को जन्म
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लड़कियों को अल्लाह का तोहफा मानने वाले अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई को एक बार फिर खुदा ने नेमत बख्शी है। नई दिल्ली के एक निजी अस्पताल में 58 वर्षीय हामिद की 46 वर्षीय पत्नी जीनत कुरैशी ने तीसरी बेटी को जन्म दिया। इस तरह हामिद अपने चौथे बच्चे के पिता बन गए हैं।
दोनों को शादी के आठ साल बाद 2007 में पहला बेटा मीरवाइस हुआ था। 2012 में करजई दंपति की पहली बेटी मलालई दुनिया में आई। 2014 में उनकी दूसरी बेटी होवसी ने जन्म लिया और शनिवार को हामिद चौथी बार पिता बने।
भारत में अफगानिस्तान के दूत शायदा मोहम्मद अब्दाली की ओर से जारी बयान के मुताबिक, शनिवार को करजई लंदन के लिए रवाना हुए। इससे पहले उन्होंने अपनी पत्नी और नवजात बेटी को अस्पताल जाकर देखा। करजई के पहले दोनों बच्चों का जन्म अफगानिस्तान में ही हुआ था। उस दौरान जीनत को कुछ स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हुई। इसके बाद भारत में उनका इलाज शुरू हुआ।
विज्ञापन
करजई के तीसरे बच्चे का जन्म भी भारत में हुआ था। 2001 से 2014 तक अफगानिस्तान के राष्ट्रपति रहे हामिद करजई ने एक दफा कहा था कि वह अपने परिवार से बेहद प्यार करते हैं, लेकिन राजनीतिक व्यस्तता के कारण उन्हें समय नहीं दे पाते।