फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   gunman fired in Indian restaurant

भारतीय रेस्तरां में बंदूकधारी ने चलाई गोली

Wed, 26 Aug 2015 08:31 PM IST
एजेंसी / मेलबर्न
एजेंसी / मेलबर्न Updated Wed, 26 Aug 2015 08:31 PM IST
विज्ञापन
 gunman fired in Indian restaurant

सिडनी में एक भारतीय रेस्तरां में मंगलवार को एक बंदूकधारी ने गोली चला दी। यह भारतीय रेस्तरां सिडनी के पश्चिम में हैरिस पार्क में वियाग्राम स्ट्रीट में स्थित है। इसमें खासी भीड़ रहती है। सिडनी का यह भारतीय रेस्तरां ‘बिल्लू दा ढाबा’ नाम से जाना जाता है।

विज्ञापन


जब यह गोलीबारी हुई तब रेस्तरां में करीब 30 -40 लोग मौजूद थे। यह घटना मंगलवार रात स्थानीय समय के मुताबिक रात नौ बजे से कुछ ही पहले हुई।

हालांकि स्थानीय पुलिस ने बताया कि संयोग से इस गोलीबारी से किसी को चोट नहीं आई। पिछले चार महीनों में इस इलाके में इस तरह गोली चलाने की यह दूसरी वारदात है।

विज्ञापन

गोलियां चलाना शुरु कर दिया

 gunman fired in Indian restaurant

इससे पहले अप्रैल में जब लोग हैरिस पार्क स्ट्रीट इलाके में स्थानीय समय के मुताबिक करीब दोपहर के दो बजे खाना खा रहे थे तभी एक आदमी ने बाहर से बाहर से यहां आकर गोलियां चलानी शुरू कर दी थी।

पुलिस ने बताया,‘बंदूकधारी की बंदूक की गोली रेस्तरां की सामने की खिड़की को पार करते निकली और सामने आलमारी में लगी। बंदूकधारी नीले ट्रैक सूट में था और इस घटना को अंजाम देने के बाद उसे विग्राम स्ट्रीट की ओर भागते देखा गया। बंदूकधारी ने भारतीय रेस्तरां पर केवल एक गोली चलाई।’

पुलिस को अब घटना के किसी भी किसी भी उस चश्मदीद, खासतौर पर उस महिला का इंतजार है जिसे गोली चलाने वाला बंदूकधारी विग्राम स्ट्रीट के पैदल पार पथ पर गिरा कर चला गया था।

विज्ञापन

खौफनाक घटना

 gunman fired in Indian restaurant

पुलिस का मानना है कि गोली बंदूकधारी ने चलाई और  वह पैदल ही इस रेस्तरां में आया था। इस मामले में जांच जारी है।’ विग्राम स्ट्रीट में कई भारतीय रेस्तरां और अन्य भारतीय दुकानें हैं।

भारतीय रेस्तरां बिल्लू दा ढाबा के मलिक के करीबी दोस्त सिडनी के डॉ. यदु सिंह ने बताया मंगलवार की घटना से इलाके के भारतीय कारोबारी खासे चिंतित हैं। यह एक खौफनाक घटना है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed