फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Gunfire heard after several explosions hit Afghanistan's Kabul, near Iraqi embassy

काबुल: इराकी एंबेसी के पास पुलिस सेंटर पर कार बम हमले के साथ फायरिंग में कई हताहत

Mon, 31 Jul 2017 02:36 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला Updated Mon, 31 Jul 2017 02:36 PM IST
विज्ञापन
Gunfire heard after several explosions hit Afghanistan's Kabul, near Iraqi embassy
फाइल फोटो - फोटो : tribuneindia
अफगानिस्तान में इराकी एंबेसी के बाहर कई धमाकों की आवाज सुनी गई हैं। धमाकों के बाद इलाके में अंधाधुंध फायरिंग की भी खबरें आ रही हैं। इस हमले में कई लोग हताहत हो सकते हैं। एंबेसी के सभी कर्मी सुरक्षित हैं।
विज्ञापन


अफगानी मीडिया ने खबर दी है कि अफगानिस्तान के काबुल में भीषण आतंकी हमला हुआ है। इराकी दूतावास के इलाके में कई धमाकों की आवाज सुनी गई है। इन धमाकों के बाद अंधाधुंध फायरिंग की भी आवाजें आ रही हैं। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है।
विज्ञापन

 
इस हमले में कम से कम चार आतंकी शामिल हैं, जिन्हें घेर लिया गया है और मुठभेड़ जारी है। एंबेसी में मौजूद सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं।
 


गौरतलब है कि अमेरिकी सैनिकों के अफगानिस्तान से वापस जाने के बाद से तालिबान लगातार अपना प्रभाव बढ़ा रहा है। कुछ समय पहले ही उसने अफगानिस्तान के दो बड़े जिलों पर अधिकार जमाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed