{"_id":"591846b74f1c1b3430850b85","slug":"greece-train-accident-two-are-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटरी से उतरकर घर में घुस गई ट्रेन, दो लोगों की मौत","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
पटरी से उतरकर घर में घुस गई ट्रेन, दो लोगों की मौत
amarujala.com- Presented by : अभिषेक मिश्रा
Updated Sun, 14 May 2017 05:50 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन हादसा
- फोटो : बीबीसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रीस के अधिकारियों के मुताबिक देश के उत्तरी हिस्से में एक यात्री ट्रेन के पटरी से उतरने से कम से कम दो लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में कई अन्य लोग घायल भी हुए हैं।अधिकारियों के मुताबिक एथेंस से आ रही ट्रेन थेसालोनिकी शहर से करीब 40 किलोमीटर दूर पटरी से उतरकर एक घर से टकरा गई।
विज्ञापन
इस घर में रहने वाले एक शख्स ने बताया कि ट्रेन के टकराने के ठीक पहले वो बॉलकनी से कूदने में कामयाब हो गए। ट्रेन के पटरी से उतरने के कारणों की जानकारी नहीं हो सकी है।रिपोर्टों के मुताबिक ये हादसा शनिवार रात को हुआ। ट्रेन में 70 यात्री सवार थे। उनमें से ज्यादातर को हादसे के तीन घंटे के अंदर सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
विज्ञापन
समाचार एजेंसी एएफपी ने मौके का दौरा करने वाले एक वरिष्ठ रेल अधिकारी के हवाले से बताया है कि इस हादसे के पहले किसी तरह की दिक्कत की कोई रिपोर्ट नहीं मिली थी। पुलिस का कहना है कि हादसे की वजहों की अभी जानकारी नहीं हो सकी है। सरकारी रेल कंपनी ट्रेनोज के मुताबिक हादसे की जांच शुरु हो गई है।
विज्ञापन