फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   greece jobs

ग्रीस में बंद होगा सरकारी टीवी और रेडियो

Wed, 12 Jun 2013 07:42 AM IST
Updated Wed, 12 Jun 2013 07:42 AM IST
विज्ञापन
greece jobs

एक बेहद चौंकाने वाले घटनाक्रम में ग्रीस सरकार ने अपने राष्ट्रीय टेलीविज़न और रेडियो स्टेशन को तत्काल बंद करने का फ़ैसला किया है।

विज्ञापन


इस फ़ैसले का मकसद इन चैनलों पर ख़र्च होने वाले पैसे को बचाना है।

ग्रीस के एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि हेलेनिक ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन पर भारी मात्रा में पैसा बर्बाद हो रहा है और पैसे बचाने की कवायद में तकरीबन ढाई हज़ार कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया जाएगा।


हालांकि इन कर्मचारियों को मुआवज़ा दिया जाएगा।

इसके साथ ही वो दोबारा नए सिरे से स्थापित होने वाली एक सीमित आकार वाली स्वायत्त लोक प्रसारण सेवा के लिए आवेदन कर सकेंगे।

आर्थिक संकट से जूझ रही ग्रीस की सरकार का कहना है कि यूरोपियन यूनियन द्वारा दिए गए बेल आउट पैकेज की शर्तों के तहत उसे 2014 तक अपने पंद्रह हज़ार कर्मचारियों को नौकरी से निकालना ही होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed