फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Govt announces three day mourning in Turkey

धमाकों के बाद तुर्की में तीन दिन का शोक

Sun, 11 Oct 2015 07:34 PM IST
Updated Sun, 11 Oct 2015 07:34 PM IST
विज्ञापन
Govt announces three day mourning in Turkey

तुर्की के प्रधानमंत्री अहमत दावुतोग्लु ने राजधानी अंकारा में एक शांति रैली के दौरान हुए धमाकों के बाद देश में तीन दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। शनिवार को हुए इन धमाकों में 95 लोग मारे गए जबकि 200 से ज्यादा लोग घायल हैं।

विज्ञापन


ये तुर्की में इस तरह का अब तक का सबसे घातक हमला है। घटनास्थल की टीवी फुटेज में लोगों को अफरा-तफरी में भागते हुए और कइयों को जमीन पर खून में लथपथ पड़े देखा जा सकता है।
विज्ञापन


ये धमाके ऐसे समय में हुए हैं जब तीन हफ्ते बाद तुर्की में आम चुनाव हैं। इससे पहले वहां इसी साल जून में भी चुनाव हुए लेकिन खंडित जनादेश के बाद सरकार बनाने की सभी कोशिशें नाकाम रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तुर्की के प्रधानमंत्री ने कहा है कि ऐसे सबूत हैं कि इन धमाकों को दो आत्मघाती हमलावरों ने अंजाम दिया है।

कौन है जिम्मेदार?

Govt announces three day mourning in Turkey

तुर्की के राष्ट्रपति रैचेप तैयप एर्दोआन ने इन धमाकों को 'आतंकवादी कार्रवाई' बताते हुए अपनी तुर्कमेनिस्तान की प्रस्तावित यात्रा रद्द कर दी है।

धमाके शहर के मुख्य रेलवे स्टेशन के पास तब हुए जब वहां वामपंथी संगठनों ने एक रैली बुलाई हुई थी। इस रैली में कुर्द अलगाववादी संगठन पीकेके और तुर्की की सरकार के बीच जारी हिंसा को खत्म करने की मांग की जा रही थी।

कुर्द समर्थक पार्टी एचडीपी भी इस रैली में हिस्सा ले रही थी। धमाकों के बाद एक बयान जारी कर पार्टी ने कहा कि उसे लगता है कि धमाकों में उसके कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया गया है। एचडीपी की नेता सेलाहतीन देमीरतास ने इन धमाकों के लिए तुर्की के अधिकारियों को जिम्मेदार बताया है और अपनी सभी चुनावी रैलियां रद्द कर दी हैं।

उन्होंने तुर्की की सरकार को 'हत्यारा' बताते हुए कहा कि उनके हाथ खून से सने हैं। कुर्द अलगाववादी संगठन पीकेके और तुर्की के सरकार के बीच जुलाई में संघर्षविराम टूटने के बाद दोनों पक्षों के बीच हिंसा और तनाव में वृद्धि देखने को मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed