फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   google will close all links controversial film in jordan

विवादित फिल्म के लिंक बंद करेगा गूगल

Sat, 22 Sep 2012 11:37 PM IST
अम्मान/एजेंसी
अम्मान/एजेंसी Updated Sat, 22 Sep 2012 11:37 PM IST
विज्ञापन
google will close all links controversial film in jordan
गूगल ने विवादित फिल्म के जॉर्डन स्थित सभी इंटरनेट लिंक बंद करने पर हामी भर दी है। जॉर्डन के संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अतेफ तेल ने शनिवार  को इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमने गूगल से कहा था वह हमारे देश में इस विवादित फिल्म के सभी लिंक बंद कर दे, इसपर उन्होंने काफी सकारात्मक जवाब दिया है। समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक, फिल्म के अंशों को वहां अभी भी देखा जा सकता है।
विज्ञापन


मालूम हो कि अमेरिका में बनी ‘इनोसेंस ऑफ मुसलिम’ नामक इस फिल्म को लेकर पूरे मुसलिम जगत में जोरदार प्रतिक्रिया हो रही है। फिल्म के विरोध में हुए प्रदर्शनों में अब तक सैकड़ों लोग मारे जा चुके हैं। यू-ट्यूब की मालिक गूगल ने इससे पहले बुधवार को कहा था कि उन देशों में जहां के प्रशासन ने इसे अवैधानिक बताया है वहां फिल्म को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। मालूम हो कि इस विवादित विडियो को सबसे पहले यू-ट्यूब पर ही दिखाया गया था। अब तक जिन देशों में इस फिल्म पर पाबंदी लगी है, उसमें भारत, बांग्लादेश, पाकिस्तान, लीबिया, मिस्र, मलयेशिया, सूडान, सऊदी अरब आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed