{"_id":"57044acc4f1c1b2f39c811f6","slug":"google-removed-the-taliban-app-from-play-store","type":"story","status":"publish","title_hn":"गूगल ने तालिबान के ऐप को प्ले स्टोर से हटाया ","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
गूगल ने तालिबान के ऐप को प्ले स्टोर से हटाया
एजेंसी / ह्यूस्टन
Updated Wed, 06 Apr 2016 05:01 AM IST
विज्ञापन
प्रतिष्ठित इंटरनेट कंपनी गूगल ने आतंकी संगठन तालिबान के प्रोपगेंडा ऐप को गूगल प्ले स्टोर से हटा दिया है। ऐप को हटाने के पीछे इसमें मौजूद नफरत भरे भाषणों और इसके नीतियों के खिलाफ होना बताया गया है।
विज्ञापन
‘पश्तो अफगान न्यूज- अलेमारा’ नाम की इस ऐप को पहले प्लेस्टोर में शामिल कर लिया गया था। इस ऐप के जरिये तालिबान एंड्रॉयड यूजर्स तक अपने वीडियो और बयानों को पहुंचाने की कोशिश में था। ये सभी तालिबान की वेबसाइट से ऐप तक संचारित हो रहे थे।
विज्ञापन
तालिबान इस ऐप के जरिये अपने समर्थकों की संख्या में बढ़ोत्तरी करना चाहता है। हालांकि शनिवार को गूगल ने इस ऐप को हटा दिया। कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि हम ऐसी किसी भी ऐप को प्ले स्टोर में जगह नहीं देते, जो लोगों से उनकी जाति, धर्म, विकलांगता, लिंग और उम्र व राष्ट्रीयता के आधार पर भेदभाव करती हो।
विज्ञापन
प्रवक्ता ने बताया कि यह ऐप प्ले स्टोर पर एक अप्रैल को डाली गई थी और शनिवार को इसे हटा दिया गया। गूगल ने ऐप को अपनी नीतियों के खिलाफ बताते हुए इसे हटाने की बात कही है। प्ले स्टोर पर इस ऐप की मौजूदगी की जानकारी सबसे पहले साइट नाम की संस्था ने दी। यह संस्था आतंकी संगठनों की ऑनलाइन गतिविधियों पर नजर रखती है।