फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   google photo app mistake

गूगल ने एक जोड़े को बताया 'गोरिल्ला', फिर मांगी माफी

Fri, 03 Jul 2015 02:23 PM IST
Updated Fri, 03 Jul 2015 02:23 PM IST
विज्ञापन
google photo app mistake

गूगल ने एक काले जोड़े को ग़लती से 'गोरिल्ला' बताने वाले अपने नए फ़ोटो एप को लेकर खेद जताया है और माफ़ी मांगी है। ये एप अपलोड की जाने वाली तस्वीरों को अपने कृत्रिम इंटेलीजेंस सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करते हुए खुद ही टैग कर देता है।

विज्ञापन


इस ग़लती की तरफ गूगल का ध्यान न्यूयॉर्क के एक सॉफ्टवेयर डेवलेपर ने दिलाया। वो उस तस्वीर में दिखाए गए लोगों में से एक थे। इस पर गूगल के एक्ज़ीक्यूटिव योनाथन ज़ुनजर ने ट्वीट किया,"ये 100 फीसदी सही नहीं है।
विज्ञापन


ये मेरी बग्स की लिस्ट में सबसे ऊपर है। आप ऐसा होता कभी नहीं देखना चाहते।" उन्होंने कहा कि ऐसी ग़लती दोबारा न हो, इसके लिए गूगल ने ज़रुरी कदम उठाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग़लती के लिए संवेदनशीलता को कारण माना

google photo app mistake

ये पहला मौका नहीं है जब गूगल फोटोज़ ने एक प्रजाति को गलती से दूसरी प्रजाति के तौर पर बताया हो। मई के महीने में न्यूज़ साइट आईटेक पोस्ट ने बताया था कि ये एप कुत्तों की तस्वीरों पर घोड़ा दर्ज कर रहा है।

हालांकि, गूगल ने हालिया ग़लती के लिए संवेदनशीलता को कारण माना है। गूगल के एक प्रवक्ता ने बीबीसी से कहा,"हम व्यथित हैं और जो हुआ है उसके लिए खेद जताते हैं। हम इस तरह की ग़लती को रोकने के लिए तत्काल कदम उठा रहे हैं।"

उन्होंने कहा कि तस्वीरों पर ऑटोमेटिक तौर पर लेबल लगाने के मामले में काफ़ी काम किया जाना है। इस तरह की ग़लतियां भविष्य में दोबारा न हों, ये तय करने के लिए कोशिश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed