फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Google has dedicated a doodle to NASA’s exoplanet discovery

गूगल ने डूडल बना यूं किया नए ग्रहों को सलाम

Thu, 23 Feb 2017 09:53 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 23 Feb 2017 09:53 AM IST
विज्ञापन
Google has dedicated a doodle to NASA’s exoplanet discovery
- फोटो : google
नासा ने पृथ्वी के आकार के सात ग्रहों वाले ‘ट्राप्पिस्ट-वन’ नामक सौरमंडल को खोजने में अहम कामयाबी हासिल की है। इन ग्रहों पर जीवन की संभावना है। अंतरिक्ष विज्ञान में इस अब तक सबसे बड़ी खोज के रूप में देखा जा रहा है। वैज्ञानिकों की इस सफलता को सलाम करते दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन गूगल ने एक डूडल तैयार किया है।
विज्ञापन


गूगल के इस डूडल में धरती, एक टेलीस्कोप की मदद से अंतरिक्ष में देख रही है। कुछ देर की मश्क्कत के बाद धरती को अपने जैसे ही सात और गोले दिखते हैं, जोकि धरती को  हाथ हिलाकर अभिवादन कर रहे होते हैं। यह गोले नासा के वैज्ञानिकों द्वारा खोजे गए नए ग्रहों को दिखाते हैं। गूगल के इस डूडल को https://g.co/doodle/e26b8h लिंक पर क्लिक कर देखा जा सकता है।
विज्ञापन


बता दें कि यह पहली बार है, जब नासा ने एक साथ पृथ्वी के आकार के इतने ग्रहों का पता लगाया है। नासा के स्पिट्जर स्पेस टेलीस्कोप ने इन ग्रहों की खोज की। ये ग्रह सिंगल स्टार (एक तारे) के चारो ओर स्थित हैं। नेचर जर्नल ने बेल्जियम स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ लीजे के वैज्ञानिक माइकल गिलोन के हवाले से बताया कि इन ग्रहों में पानी की मौजूदगी के साफ संकेत मिले हैं। सात में से तीन ग्रह हैबिटेबल जोन में हैं, जिनमें पानी की मौजूदगी की पूरी संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed