रूसी नेता की हत्या: गर्लफ्रेंड से पूछताछ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूस की पुलिस विपक्षी नेता बोरिस नेम्तसोव की हत्या के सिलसिले में उनकी यूक्रेनी गर्लफ्रेंड अना दूरीत्सक्या से पूछताछ कर रही है।
मॉस्को में जब नेम्तसोव को गोली मारी गई उस वक्त दूरीत्सक्या उनके साथ ही थीं। रूस के स्वतंत्र टीवी चैनल दौज को उन्होंने बताया, "मुझे समझ नहीं आता कि मैं अभी तक रूस में क्या कर रही हूं।"
उन्होंने कहा कि पुलिस ने उन्हें सुरक्षा कारणों से रोक कर रखा है। लेकिन उनके वकील का कहना है कि 'पुलिस ठीक कर रही है'। वकील के अनुसार वे परेशान हैं और अपनी मां से मिलना चाहतीं हैं जो कीएफ में हैं।
तीन साल से जान पहचान
नेम्तसोव यूक्रेन में जारी युद्ध के खिलाफ थे और हाल में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने आशंका जताई थी कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन उनकी हत्या करा सकते हैं।
नेम्तसोव की हत्या शुक्रवार को क्रेमलिन के पास एक पुल पर हुई। कार में आए अज्ञात बंदूकधारी ने नेम्तसोव की कमर में चार गोलियां दागीं, लेकिन इस घटना में दूरीत्सक्या को कोई चोट नहीं आई।
रूसी वेबसाइट वेस्ती।आरयू के अनुसार गोली लगने से नेम्तसोव गिर गए, जिसके बाद दूरीत्सक्या ने पुलिस को और फिर अपनी मां को फोन कर घटना की जानकारी दी।
उनकी मां का कहना है कि दूरीत्सक्या बहुत डरी हुई थी। 23 वर्षीय दूरीत्सक्या मॉडल हैं और पिछले तीन साल से नेम्तसोव को जानती हैं।