फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Girl with severe nut allergy died after kissing boyfriend

प्रेमी ने लिया ऐसा किस, प्रेमिका की चली गई जान

Mon, 13 Jun 2016 04:17 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 13 Jun 2016 04:17 PM IST
विज्ञापन
Girl with severe nut allergy died after kissing boyfriend
माइरियम - फोटो : Mirror

उस दिन पार्टी के बाद प्रेमिका बिस्तर पर गई तो प्रेमी भी साथ था। दोनों अपने निजी पलों में खो गए। किस हुआ। वो किस प्रेमिका के लिए मौत का सबब बन जाएगा, इस बात की उसे जरा भी भनक नहीं थी। लेकिन ऐसा ही हुआ, किस ने 20 वर्षीय माइरियम डकरे लीमे की जान ले ली।

विज्ञापन


कनाडा के मोंट्रियाल में हुए हादसे के चार साल बाद माइरियम को खोने वाली उसकी मां मिशेलिन डकरे की ये बताते हुए आंखें भर आती हैं कि उनकी बेटी को नट एलर्जी थी। जरा सी असवाधानी ने बेटी की जान ले ली। 
विज्ञापन


माइरियम की मां बताती हैं कि वो बहुत खुश थी। उसे नया प्रेमी मिला था। उसकी आंखों में उसके प्रेमी के लिए प्यार देखा जा सकता था।

मिशेलिन कहती हैं कि उनकी बेटी का अफेयर नया-नया चला था इसलिए वो अपने प्रेमी ये बताना भूल गई कि उसे नट एलर्जी है। और उस दिन भी वहीं हुआ, उसके प्रेमी ने पीनट बटर वाला सैंडबिच खा रखा था। और जब दोनों चुंबन करने लगे तो उसके पीनट बटर के कारण माइरियम को भयंकर एलर्जी से जूझना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Girl with severe nut allergy died after kissing boyfriend

इंडिपेंडेंट की खबर के मुताबिक एंबुलेंस आठ मिनट बाद मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। माइरियम ने दुनिया को अलविदा कह दिया था। 

साल 2014 में कॉर्नर्स रिपोर्ट में जिक्र किया गया कि हादसे के वक्त माइरियम का अस्थमा इनहैलर काम नहीं कर रहा था। 

मिशेलिन की मानें तो मायरियम ने अपने प्रेमी को किस करने से पहले बताया भी था कि आपातकाल में अस्थमा के लिए इस्तेमाल किया जाने एपीपैन उसके पास नहीं हैं, इसलिए अगर उसने पीनट बटर खाया हो तो बता दे। मिशेलिन की मानें उसके प्रेमी ने पीनट बटर सैंडविच खाकर ब्रश कर लिया था, जो काफी नहीं था। 

मिशेलिन आगे कहती हैं कि उनकी बेटी अपनी इस बीमारी को जानती थी इसलिए दूसरों को इसके बारे में आगाह करने के लिए हमेशा एक ब्रेसलेट और एपीपेन साथ में रखती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed