{"_id":"594a48234f1c1b950f8b45e7","slug":"germany-two-youths-shot-thai-king-with-toy-gun","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्मनी में थाइलैंड के राजा पर टॉयगन से हमला, जांच शुरू","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
जर्मनी में थाइलैंड के राजा पर टॉयगन से हमला, जांच शुरू
amarujala.com- presented by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 21 Jun 2017 03:51 PM IST
विज्ञापन
जर्मनी में थाइलैंड के राजा पर टॉयगन से हमला, जांच शुरू
- फोटो : indian express
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जर्मनी की राजधानी बर्लिन में थाईलैंड के राजा पर दो किशोरों के टॉय गन से हमला करने का मामला सामने आया है। राजा महा वजीरलांगकॉर्न बोधिंडेबायवरंगकुंण लंबे समय से जर्मनी में समय बीता रहे हैं। लैंडशट में अभियोजन पक्ष के प्रवक्तता थोमस रोशर ने बताया कि बुधवार को म्यूनिख के एर्डिंग में उन पर हमला किया उस समय वे अपने गार्डन में साइकिल चला रहे थे। ये मामला 10 जून का है। राजा की ओर से अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं करवाया गया है।
विज्ञापन
दोनों किशोरों ने राजा पर एक गार्डन में छुपकर गोली चलाई और उसके बाद राजा की कार पर भी गोली चलाई। लेकिन अभी तक राजा की स्थिति की कोई पुष्टि नहीं हुई है हालांकि इस हादसे में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है। वहीं, रोशर ने कहा कि अभियोजन पक्ष इस इन दो किशोरों की पड़ताल कर रहा है। बता दें कि दोनों किशोर जिसमें एक उम्र 14 साल और दूसरे की 13 साल है जो अभियोजन पक्ष का सामना कर रहा है।
विज्ञापन