फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Germany : Dispute over hijab in school, court lifts ban, Minister said will change the law

जर्मनी : स्कूल में हिजाब पर विवाद, कोर्ट ने प्रतिबंध हटाया, मंत्री ने कहा- बदलेंगे कानून

Thu, 06 Feb 2020 04:51 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 06 Feb 2020 04:51 AM IST
विज्ञापन
Germany : Dispute over hijab in school, court lifts ban, Minister said will change the law
सांकेतिक तस्वीर

जर्मनी के हैम्बर्ग शहर की एक अदालत ने छात्रा के बुर्का पहनने पर लगी रोक हटा दी है। इसे लेकर देश की राजनीतिक पार्टियों मे बहस छिड़ गई है क्योंकि अधिकांश सियासी दल बुर्का और हिजाब पर प्रतिबंध लगाने के समर्थक रहे हैं। हैम्बर्ग के शिक्षा मंत्री ने कहा है कि वे इस प्रतिबंध को लागू करने के लिए सरकारी कानून में बदलाव करेंगे।

विज्ञापन


दरअसल हैम्बर्ग के एक स्कूल के अधिकारियों ने रिटेल सेल्स की पढ़ाई कर रही 16 वर्षीय छात्रा की मां से कहा था कि वे यह तय करें कि उनकी बेटी कक्षा में बैठने के दौरान पूरे चेहरे को ढकने वाला बुर्का ना पहने। इस निर्देश को अदालत में जब चुनौती दी गई तो उसने फैसला दिया कि नियमों के मुताबिक अधिकारियों के पास इस तरह के प्रतिबंध लगाने का अधिकार नहीं है। 
विज्ञापन

अदालत ने कहा है कि उसके पास अपनी धार्मिक आजादी पर बिना शर्त सुरक्षा का अधिकार है। हैम्बर्ग के सोशल डेमोक्रेटिक शिक्षा मंत्री टाइस राबे ने इसका विरोध करते हुए हिजाब पर रोक लागू करने के लिए कानून में बदलाव की बात की। उन्होंने कहा, कि जब किसी विद्यार्थी का चेहरा पूरी तरह ढका होता है तो यह एक सीमा के पार होने जैसा है जिससे पूरी तरह सिखाने की प्रक्रिया प्रभावित होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नकाब पर प्रतिबंध की मांग

जर्मनी की अलग-अलग पार्टियों सीडीयू, उदारवादी एफडीपी और धुर दक्षिणपंथी एएफडी ने एक स्वर में बुर्का और नकाब पर प्रतिबंध की मांग की है। ग्रीन पार्टी में इस मुद्दे पर मतभेद है लेकिन कुछ नेताओं ने महिलाओं के चेहरे को ढंकने वाले कपड़ों पर प्रतिबंध की मांग की है। इससे पहले 2018 में भी जर्मनी में 14 वर्ष से छोटी बच्चियों के स्कूल में हिजाब पर प्रतिबंध लागू करने की योजना बनाई गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed