फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   German Chancellor Angela Merkel arrived in Saudi Arabia without a headscarf

सऊदी अरब के दौरे पर पहुंची मर्केल, बिना सिर ढंके दिखीं राजा के साथ

Mon, 01 May 2017 12:45 PM IST
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय Updated Mon, 01 May 2017 12:45 PM IST
विज्ञापन
German Chancellor Angela Merkel arrived in Saudi Arabia without a headscarf
सऊदी अरब के राजा के साथ एंजेला मर्केल

जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल सऊदी अरब के दौरे पर पहुंची हैं। सऊदी अरब की रूढ़िवादी परंपराओं को तोड़ते हुए वो बिना सिर ढंके सऊदी अरब के राजा सलमान बिन अब्दुल अजीज अल सउद  के साथ दिखाई दीं। आपको बता दें कि जर्मनी में बुर्के पर प्रतिबंध है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- आतंकवाद रोकने के लिए जर्मनी में बुर्के पर प्रतिबंध
विज्ञापन


इसके पहले सऊदी अरब के दौरे पर आईं  विदेशी महिलाएं अपना सिर ढंक कर पहुंची थी। कई राजनीतिक महिलाएं जैसे ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टरीसा यहां की महिलाओं के पहनावे पर किसी तरह की कोई टिप्पणी करने से बचती रही हैं। ऐसे में जर्मन चांसलर का ये कदम काफी बड़ा माना जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है सऊदी अरब में पूरी तरह से शरीर ढंके बिना सार्वजनिक रूप से बाहर निकलने की मनाही है। इसके अलावा वहां महिलाओं को गाड़ी चलाने का भी अधिकार नहीं है। 
ये भी पढ़ें- यूरोप में महिलाओं के प्रति बढ़ती यौन हिंसा के पीछे अरब-अफ्रीकी?

आपको बता दें कि पिछले महीने जर्मनी ने अपने देश में बुर्के पर प्रतिबंध लगा दिया था। जर्मनी के नए विधेयक के अनुसार जमर्नी में अब सरकारी कर्मचारी, जज और सैनिक काम के दौरान पूरे चेहरे को ढंकने वाला बुर्का नहीं पहन सकेंगे। इसके अलावा महिलाओं को सुरक्षा जांच के दौरान अपना चेहरा दिखाना होगा। आतंकवादी गतिविधियों के मद्देनजर जर्मनी में ऐसा प्रतिबंध लगाया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed