{"_id":"595ed5094f1c1bb2158b4585","slug":"g20summit-prime-minister-narendra-modi-arrives-in-hamburg-germany-to-attend-the","type":"story","status":"publish","title_hn":"जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने PM मोदी पहुंचे जर्मनी ","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने PM मोदी पहुंचे जर्मनी
amarujala.com- Presented By: मुकेश झा
Updated Fri, 07 Jul 2017 08:42 AM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : ANI
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने इजरायल दौरे के बाद जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए जर्मनी पहुंच गए हैं। पीएम मोदी शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर हैम्बर्ग पहुंचे। वहां वो 7 और 8 जुलाई को जी-20 के सम्मेलन में हिस्सा लेंगें।
विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi arrives in Hamburg, Germany to attend the #G20Summit. pic.twitter.com/Mswt2GwiZS
— ANI (@ANI_news) July 6, 2017विज्ञापन
गौरतलब हो कि इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी तीन दिवसीय ऐतिहासिक यात्रा पर इजरायल गए थे। इजरायल के अस्तित्व में आने के बाद पहली बार किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने वहां का दौरा किया। पीएम मोदी के पहुंचते ही इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ अन्य नेताओं ने पीएम मोदी का जोरदार स्वागत किया था। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पीएम मोदी से एक-दो नहीं बल्कि तीन बार गले मिले। बेंजामिन नेतन्याहू ने अपने भाषण में कहा कि इजरायल 70 साल से इस घड़ी का इंतजार कर रहा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इजरायल के इस भव्य स्वागत के लिए 'मैं अपने दोस्त बेंजामिन नेतन्याहू का शुक्रिया करता हूं।
विज्ञापन
बता दें कि G20 की स्थापना 1999 में की गई थी। इस समूह में दुनिया की सबसे बड़ी और उभरती अर्थव्यवस्थाएं शामिल हैं जिनकी जनसंख्या विश्व की कुल जनसंख्या का दो-तिहाई है। इन देशों का वैश्विक जीडीपी (GDP) में 85 फीसद और विश्व व्यापार में 75 फीसद योगदान है। इन 20 देशों में आर्जेन्टीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, समेत कई अन्य देश शामिल हैं।