फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   G20 Conference: Putin and Trump talked about Ukraine crisis

G20 सम्मेलन: यूक्रेन संकट के बारे में पुतिन और ट्रंप ने खड़े-खड़े ही की बात

Sun, 02 Dec 2018 01:57 PM IST
भाषा, ब्यूनस आयर्स
भाषा, ब्यूनस आयर्स Updated Sun, 02 Dec 2018 01:57 PM IST
विज्ञापन
G20 Conference: Putin and Trump talked about Ukraine crisis
व्लादिमीर पुतिन और डोनाल्ड ट्रंप

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि उन्होंने अपने अमेरिकी समकक्ष डोनाल्ड ट्रंप को यूक्रेन संकट के बारे में जानकारी दी है। अर्जेंटिना में जी20 शिखर सम्मलेन के दौरान पुतिन पर मॉस्को की विदेश नीतियों को लेकर काफी दबाव रहा। 

विज्ञापन


पुतिन ने कहा कि वह रात्रिभोज के दौरान ट्रंप से मिले थे और उन्होंने मॉस्को की स्थिति से अवगत कराया। पुतिन ने सम्मेलन के अंत में संवाददाताओं को बताया, ‘‘ हमने खड़े-खड़े बातचीत की। मैंने काला सागर घटनाक्रम पर उनके सवालों के जवाब दिए।' 
विज्ञापन


रूस के राष्ट्रपति शुक्रवार को सम्मेलन पहुंचे। पिछले रविवार को रूस की नौसेना ने यूक्रेन के जहाज को जब्त करके 24 नाविकों को हिरासत में ले लिया था और इस घटना की वजह से ट्रंप ने पुतिन के साथ अपनी तय वार्ता रद्द कर दी और यूरोपीय देशों ने भी इस पर कड़ी प्रतिक्रिया और गुस्सा जाहिर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल ने शनिवार को पुतिन से इस घटनाक्रम पर बात की। इससे एक दिन पहले फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने पुतिन से संकट को खत्म करने की अपील की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed