फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   full of corpses boat, arriving at Japan

जापान पहुंच रहीं 'लाशों से भरी भुतहा नावें'

Sun, 06 Dec 2015 08:11 AM IST
Updated Sun, 06 Dec 2015 08:11 AM IST
विज्ञापन
full of corpses boat,  arriving at Japan

जापान के तट पर रहस्यमय तरीके से कुछ ऐसी नावें पहुंच रही है जिन्हें वहां 'भुतहा नाव' की संज्ञा दी गई है। पिछले दो महीने में ऐसी 13 नावें यहां पहुंची हैं जिनमें कम से कम 20 लाशें थीं जो सड रही थीं।

विज्ञापन


ये सभी नाव जापान के पश्चिमी तट पर आ रही हैं। इनमें मौजूद अधिकतर शव या तो सड चुके थे या फिर कुछ कंकाल बनने की हालत में थे, जिससे यह स्पष्ट था कि उनकी मौत काफी पहले ही हो चुकी थी।
विज्ञापन


हालांकि इन नावों को लेकर बहुत अधिक नहीं पता है लेकिन जांचकर्ताओं को कुछ ऐसे सुराग मिलते हैं जिनसे अंदाजा होता है कि ये कहां के होंगे। ऐसा पहली बार नहीं है कि जापान के तट पर या रूस के सुदूर पूर्वी क्षेत्र में ऐसी नावें आईं हों।

विज्ञापन
विज्ञापन

65 नावें आई थी बीते साल

full of corpses boat,  arriving at Japan

जापान कोस्ट गार्ड के मुताबिक पिछले साल इस तरह की करीब 65 नावें जापान के तट पर आई थीं लेकिन इस बार इनकी संख्या में कुछ इजाफा हुआ है।

माना जा रहा है कि ये उत्तरी कोरिया की मछली पकडने की नाव हैं। मछुआरे इस समय किंग क्रैब, स्किवड या सैंडफिश ढूंढने निकलते हैं।

इनमें से एक नाव पर कोरियाई भाषा में कुछ लिखा हुआ है। साथ ही एक टुकडा भी मिला है जो उत्तर कोरिया के झंडे जैसा लग रहा है।

कहीं ये तो नहीं है वजह?

full of corpses boat,  arriving at Japan

वहीं कुछ का मानना है कि शायद इनमें से कुछ उत्तरी कोरिया के सख्त नियमों से परेशान होकर भागने की कोशिश कर रहे होंगे। हालांकि आश्चर्यजनक रूप से उत्तर कोरिया की तरफ से किसी भी नाव या जहाज के लापता होने की खबरें नहीं आईं हैं।

लेकिन मछुआरे केवल क्रैब और अन्य समुद्री जीव पकडने के लिए इतना बडा खतरा आखिर क्यों उठाएंगे?इस पर यह भी अटकलें लगाई गईं हैं कि वहां की सरकार मछुआरों से और अधिक मात्रा में समुद्री जीवों की मांग कर रही हो।

सरकारी टीवी ने कुछ दिनों पहले वहां के नेता किम जॉन्ग उन मछुआरों से उत्पादन बढाने की अपील करते हुए दिखाए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed