फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   French officer detained for spying to north korea

उ. कोरिया के लिए जासूसी के आरोप में फ्रांस का अधिकारी हिरासत में लिया गया

Fri, 30 Nov 2018 10:46 AM IST
भाषा, पेरिस
भाषा, पेरिस Updated Fri, 30 Nov 2018 10:46 AM IST
विज्ञापन
French officer detained for spying to north korea
Benoit Quennedey

फ्रांस के एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी बेनॉ क्वेनेडी को उत्तर कोरिया के लिए जासूसी करने के आरोप में हिरासत में लिया गया है। न्यायिक सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। फ्रांस की संसद के ऊपरी सदन सीनेट के वरिष्ठ अधिकारी क्वेनेडी को रविवार को हिरासत में लिया गया। वह फ्रैंको-कोरियन फ्रेंडशिप एसोसिएशन के भी अध्यक्ष हैं। 

विज्ञापन


न्यायिक सूत्रों का कहना है कि उनके देश से बाहर जाने या सीनेट में काम करने पर रोक लगा दी गई है। क्वेनेडी को फिलहाल फ्रांस की घरेलू खुफिया एजेंसी डीजीएसआई के मुख्यालय में रखा गया है। क्वेनेडी के प्रकाशक की वेबसाइट डेल्गा के अनुसार उन्होंने कोरियाई प्रायद्वीप की काफी यात्रा की है। यूट्यूब पर अपलोड एक वीडियो में वह कोरिया को ‘विकास का मॉडल’ भी बताते हैं। 
विज्ञापन


वह 2007 से फ्रैंको-कोरियन फ्रेंडशिप एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं। इसका गठन 1960 में उन पत्रकारों ने किया था जो सामाजिक और वामपंथी ध्येय के प्रति सहानुभूति रखते थे। यह संगठन प्योंगयांग के साथ करीबी संबंध और विभाजित कोरिया के एकीकरण की बात करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed