फ्रांस: संदिग्ध हमलावर ने कटे सिर के साथ भेजी सेल्फी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्रांस में सुरक्षा सू्त्रों ने बताया है एक फैक्ट्री में हुए हमले के संदिग्ध हमलावर ने सेल्फी भेजी है जिसमें वो अपने बॉस के कटे हुए सिर के साथ हैं।
पैंतीस साल के यासिन सल्ही ने वॉट्सऐप के जरिए अपनी तस्वीरें एक कनाडाई मोबाइल फोन पर भेजी हैं। उनके बॉस हर्व कोरनारा का कटा हुआ सिर इस्लामी झंडों के साथ सेल्फी में दिख रहा है।
संदिग्ध पर आरोप है कि उन्होंने अपनी गाड़ी उस जगह घुसेड़ दी थी जहां विस्फोटक और ज्वलनशील तरल चीजें रखी हुई थीं।
प्रधानमंत्री यात्रा छोड़ लौटे
पुलिस को अब तक संदिग्ध के इरादों का पता नहीं चला है। संदिग्ध का विदेश से कोई संबंध है या नहीं, यह भी नहीं मालूम हो सका है।
फ्रांसीसी राष्ट्रपति फ्रांसुआ ओलांद ने सुरक्षा अधिकारियों और मंत्रियों के साथ इस मुद्दे पर बैठक की। प्रधानमंत्री मैनुअल वॉल्स ने इस हमले के बाद लातिन अमेरिका की अपनी यात्रा बीच में छोड़ दी और वापस आ गए थे।
इसके पहले भी इस्लामी चरपमपंथियों से सांठगांठ रखन के आरोप में यासिन सल्ही की जांच हो चुकी है।
सल्ही शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिए गए। पुलिस ने बाद में उनके फ्लैट पर छापा मार कर उनकी पत्नी और बहन को भी गिरफ्तार कर लिया।