ढाका हमला: बांग्लादेश में 4 संदिग्ध महिलाएं गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांग्लादेश पुलिस ने ढाका में कैफे पर हुए आतंकवादी हमले में रविवार को चार संदिग्ध महिला आतंकियों को गिरफ्तार किया है।
ये चारों महिला बांग्लादेश के आतंकी संगठन जमातुल मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) की सदस्य हैं। इस आतंकवादी हमले में 22 लोग मारे गए और मरने वालों में ज्यादातर विदेशी थे।
पुलिस ने कहा जेएमबी संगठन के ठिकाने पर छापेमारी में आतंकी संगठन की चार महिला सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। चारों को उत्तरपश्चिमी सिराजगंज जिले से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने छापेमारी में उनके ठिकाने से ग्रेनेड बनाने की सामग्री, छह देसी बम और आतंकवाद को बढ़ावा देनी वाली कई किताबें भी जब्त की हैं।
हमले में 17 विदेशी नागरिक मरे थे
इन चार महिलाओं की गिरफ्तारी से पहले पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार दिया था जिसका इनसे कनेक्शन था।
इसके बाद ही आतंकी संगठन जमातुल मुजाहिदीन बांग्लादेश की चार महिला सदस्यों को गिरफ्तार किया गया।
बांग्लादेश की रेपिड ऐक्शन बटालियन ने आतंकी हमले के बाद इन महिलाओं की वीडियो फुटेज जारी की थी।
बांग्लादेश में हुए इस आतंकी हमले में 22 लोगों की मौत हुई थी और मरने वालों में 17 विदेशी नागरिक थे। आतंकी संगठन आईएसआईएस ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी।
लेकिन बांग्लादेश की सरकार ने आईएसआईएस की बांग्लादेश में उपस्थिति से इंकार कर दिया था, और इस हमले के लिए बांग्लादेश के ही आतंकवादी संगठन को जिम्मेदार बताया था।