बच्ची को गोद लेकर ट्रेन के आगे कूदकर की खुदकुशी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक दिल दहला देने वाली घटना में केरल के पलक्कड़ की रहने वाली तीस वर्षीय महिला ने बच्ची समेत ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी है। यह घटना सिडनी के हैरिस पार्क स्टेशन की है।
मृतक का नाम अर्चना कुन्नथ बताया जा रहा है। घटना के समय वह अपनी तीन वर्षीय बेटी श्रेया को भी थामे हुए थी।
इस घटना में श्रेया बच गयी है और उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल में दाखिल कराया गया है। सीसीटीवी फुटेज को देखकर पुलिस का मानना है कि यह आत्महत्या का मामला है।
टीसीएस की पूर्व कर्मचारी थी अर्चना
अर्चना टीसीएस की पूर्व कर्मचारी थी,जबकि उसके पति सुजीत अब भी इसी कंपनी में काम कर रहे हैं। डेली मेल के अनुसार घटना से कुछ दिन पूर्व तक दोनों लोग सोशल मीडिया में पोस्ट किया करते थे,हालांकि घटना के बाद से दोनों के फेसबुक अकाउंट बंद कर दिए गए हैं।
कुछ दिन पूर्व ही दोनों ने अपनी शादी की पांचवी सालगिरह सेलिब्रेट की थी। सुजीत ने फेसबुक पर एक फोटो शेयर की थी जिसमें लिखा था कि 'फाइव ईयर्स ऑफ टूगेदरनेस'।
साथ दोनों ने श्रेया के साथ सिडनी में खींची गयी कई तस्वीरों को साझाा किया है। अभी सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल सका है, पुलिस जांच में जुटी है।