फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   former home Minister Ghimire's brother found dead in river

नेपाल के पूर्व गृहमंत्री घिमिरे के भाई का शव नदी में मिला

Sun, 09 Oct 2016 05:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ठूठीबारी/महराजगंज
ब्यूरो/अमर उजाला, ठूठीबारी/महराजगंज Updated Sun, 09 Oct 2016 05:05 AM IST
विज्ञापन
former home Minister Ghimire's brother found dead in river
नेपाल के पूर्वमंत्री घिमिरे

शनिवार को नेपाल के त्रिशूली नदी से पूर्व गृहमंत्री माधव घिमिरे के भाई मोहन का शव बरामद हुआ है। घटना सथल से करीब 30 किमी दूर तनहु जिला के देवघाट के समीप मिला शव एक दम क्षतविक्षत अवस्था में था। शव के पास पाए गए पर्श और लाइसेंस से शिनाख्त हुआ।

विज्ञापन


 बता दें कि दो सप्ताह पूर्व नरायणगढ से काठमांडू जाते समय चितवन जिले में त्रिशूली नदी में नेपाल के पूर्व गृहमंत्री माधव घिमिरे की कार गिर गई थी। कार वे स्वयं चला रहे थे। कार में उनकी मां चैत्यकुमारी, गनर रामचंद्र कार्की, करीबी मित्र रामचंद्र ढकाल,भाई मोहन घिमिरे और ड्राइवर विष्णुराई सवार थे। 
विज्ञापन


दुर्घटना के बाद तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने गोताखोरों की मदद से पूर्व गृहमंत्री और उनके भाई को छोड़कर सभी को नदी से निकाल लिया था। नजदीक के अस्पताल के डाक्टरों ने ड्राइवर विष्णुराई को छोड़ सभी को मृत घोषित कर दिया। पूर्वमंत्री माधव घिमिरे और उनके भाई पानी के तेज बहाव में बह गए। तभी से नदी में पुलिस और गोताखोर शव की तलाश में जुटी रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला प्रहरी कार्यालय चितवन के डीएसपी दीपक श्रेष्ठ ने बताया कि त्रिशूली नदी में शनिवार की सुबह एक शव मिला पर्स और लाइसेंस के आधार पर शव की पहचान पूर्वमंत्री के भाई मोहन के रुप में हुआ है।  पूर्व मंत्री के शव का अभी तक पता नहीं चल पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed