{"_id":"01ee1a3849c0b916d1222923956962b3","slug":"five-dead-in-a-suicide-attack-in-qabul-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"काबुल हवाईअड्डे पर आत्मघाती हमला, पांच मरे","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
काबुल हवाईअड्डे पर आत्मघाती हमला, पांच मरे
Updated Tue, 22 Jul 2014 12:50 PM IST
विज्ञापन
अफगानिस्तान में अधिकारियों के अनुसार काबुल हवाई अड्डे के आस पास हुए एक आत्मघाती हमले में तीन विदेशी नागरिकों समेत कम से कम पांच लोग मारे गए हैं।
विज्ञापन
मारे गए नागरिक किस देश के हैं अभी इस बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है लेकिन जानकारों के अनुसार वे सभी सरकार के सलाहकार थे।
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार तालिबान ने हमले की जिम्मेदारी ली है।
तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने दावा किया है कि इस हमले में 15 लोगों की मौत हुई है। लेकिन तालिबान के इस दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकी है।
विज्ञापन
काबुल हवाई अड्डा नेटो सेनाओं के लिए एक अहम बेस है। इसी कारण तालिबान अक्सर हवाई अड्डे पर रॉकेट हमले करते रहे हैं।