{"_id":"5a7652e84f1c1b93268b8262","slug":"firing-on-foreigners-from-moving-car-in-macerata-italy-four-people-injured-one-assailant-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटली में चलती कार से विदेशियों पर फायरिंग, चार लोग घायल, एक हमलावर गिरफ्तार","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
इटली में चलती कार से विदेशियों पर फायरिंग, चार लोग घायल, एक हमलावर गिरफ्तार
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मिलान
Updated Sun, 04 Feb 2018 06:36 AM IST
विज्ञापन
इटली के शहर माचेराता शहर में शनिवार सुबह को कार में सवार एक हमलावर ने कई जगहों पर फायरिंग की, जिसमें छह लोग घायल हो गए। इसमें से एक घायल की हालत गंभीर है। बाद में पुलिस ने 28 साल के हमलावर को गिरफ्तार कर लिया। वहीं सभी घायल विदेशी और अश्वेत नागरिक बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक संदिग्ध के मकसद का खुलासा नहीं हुआ है। पर शहर में इसी हफ्ते इटली की 18 साल की एक महिला पामेला की हत्या कर दी गई थी। इस हत्या में एक नाइजीरियाई का हाथ बताया जा रहा है।
विज्ञापन
इसके बाद से पूरे देश में विदेशी नागरिकों को लेकर गुस्सा है। पुलिस ने बताया कि हमलावर को हमले के दो घंटे बाद गिरफ्तार किया जा सका। इटली के एक अखबार की ओर से जारी वीडियो में दिखाया गया है कि हमलावर अपने कंधे पर राष्ट्र रखे हुए है और सिटी सेंटर के पास उसे गिरफ्तार कर ले जा रहे हैं।
विज्ञापन