फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   firing near canadian praliament

कनाडा: संसद के भीतर चलीं गोलियां

Wed, 22 Oct 2014 11:55 PM IST
Updated Wed, 22 Oct 2014 11:55 PM IST
विज्ञापन
firing near canadian praliament

कनाडा की राजधानी ओटावा में एक बंदूक़धारी एक वॉर मेमोरियल पर एक सैनिक को गोली मारकर पास ही स्थित संसद भवन में घुस गया। वहाँ उनके और पुलिस के बीच गोलीबारी हुई है।

विज्ञापन


पास ही स्थित एक शॉपिंग सेंटर के बाहर भी कुछ गोलियां चली हैं और शहर में कई इमारतों को बंद कर दिया गया है।

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कनाडा में हुए हमले की निंदा की है। उन्होंने ट्वीट किया है, ''संसद में फ़ायरिंग चिंताजनक। सबकी कुशलता की प्रार्थना करता हूं।''
विज्ञापन


अभी ये अस्पष्ट है कि कुल कितने हमलावर हैं मगर माना जा रहा है कि एक हमलावर मारा जा चुका है। लेकिन एक पूर्व सांसद गुरबख़्श सिंह मल्ही ने बीबीसी को बताया कि ओटावा के एक निजी रेडियो स्टेशन ने एक बंदूक़धारी के मारे जाने और एक अन्य के घायल होने की की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व सांसद गुरबख़्श सिंह संसद से केवल तीन इमारत के फ़ासले पर स्थित कनाडा की सुप्रीम कोर्ट की पार्किंग में अपने कार में बैठे हुए बीबीसी से फ़ोन के ज़रिए बात की।

ये ताज़ा घटना उस समय हुई जबकि बुधवार सुबह मेमोरियल की रक्षा में खड़े सैनिकों पर गोलियां चलने लगीं।

इस घटना से कुछ ही घंटों पहले कनाडा ने चरमपंथी हमले के ख़तरे का स्तर 'कम' से बढ़ाकर 'मध्यम' कर दिया था।

ओटावा की पुलिस ने ट्वीट करके बताया, "आज सुबह 9:52 पर वॉर मेमोरियल पर गोलियां चलीं, एक व्यक्ति घायल है।" लेकिन अभी मिली ख़बर के अनुसार घायल सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई है।
तलाश जारी

पुलिस ने घटनास्थल के आस-पास के लोगों से खिड़की और छत से दूर रहने को कहा है। इस बीच अन्य संदिग्ध लोगों की तलाश जारी है।

बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति के पास राइफ़ल थी और उसी से उसने कनाडा के मुख्य वॉर मेमोरियल पर खड़े सैनिकों पर गोलियां चलाईं। इसके बाद वह संसद में घुस गया।

कनाडा के सांसद मार्क गर्नेउ ने बीबीसी को बताया, "ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि हमलावर एक से ज़्यादा हैं। वे कई हो सकते हैं।" उन्होंने बताया कि उनके अलावा कुछ और सांसदों को वहाँ से बचाकर बाहर निकाल लिया गया है।

बताया जा रहा है कि संसद के भीतर एक हमलावर मारा गया है मगर अभी ये नहीं पता चल पाया है कि इमारत में कोई और घायल हुआ है या नहीं।

प्रधानमंत्री 'सुरक्षित'
इससे पहले ओटावा की पुलिस ने बीबीसी को बताया कि हमलावर एक से ज़्यादा हो सकते हैं। पास ही स्थित ओटावा विश्वविद्यालय को बंद कर दिया गया है। इसके अलावा अमरीकी दूतावास और सभी स्थानीय पुलिस इमारतों को भी सुरक्षित करके बंद कर दिया गया है।

इस बीच प्रधानमंत्री स्टीफ़न हार्पर के संचार निदेशक ने ट्विटर पर लिखा कि प्रधानमंत्री 'सुरक्षित हैं और संसद से निकल चुके हैं।'

एक सरकारी अधिकारी ने इससे पहले बताया था कि ख़तरे का स्तर बढ़ाने की वजह इस्लामिक स्टेट और अल-क़ायदा जैसे चरमपंथी गुटों के बीच ऑनलाइन चर्चा में आई तेज़ी है।

सरकार के प्रवक्ता ज्याँ क्रिस्टोफ़ डि ला रुए ने मंगलवार को कहा था कि ख़तरे का स्तर बढ़ाने का मतलब है कि 'ख़ुफ़िया सूचना के मुताबिक़ कनाडा या विदेश में किसी व्यक्ति या गुट की मंशा और क्षमता आतंकवादी गतिविधि को अंजाम देने की है।'


मंगलवार को क्यूबेक पुलिस के हाथों एक मुसलमान की मौत हो गई थी। पुलिस के अनुसार मुसलमान धर्म अपनाने वाले उस व्यक्ति ने जानबूझकर दो सैनिकों पर हमला किया था। उनमें से एक की मौत हो गई थी जबकि दूसरा घायल हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed