स्विट्जरलैंड में गोलीबारी, बिखरी मिलीं लाशें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्विट्जरलैंड की पुलिस ने कहा है कि ज्यूरिख के पास व्यूरेनलिंगेन नगर में गोलीबारी हुई है और कई लोग मारे गए हैं।
देश के उत्तर में लगभग 4000 लोंगों की बसावट वाले नगर में आरगाव कैंटन के अधिकारी को एक रिहायशी इमारत के अंदर और बाहर कई लोगों की लाशें मिली हैं।
मरने वाले सभी वयस्क हैं।
गोलीबारी की वजह का खुलासा नहीं
माना जा रहा है कि गोलीबारी की घटना रात के समय हुई लेकिन ये स्पष्ट नहीं है कि गोलीबारी किन परिस्थियों में हुई।
पुलिस अधिकारियों को वहां इमारत के बाहर और भीतर शव पड़े मिले।
घटना की जांच हो रही है और मृतकों की पहचान के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है।
समाचार एजेंसियों के अनुसार पुलिस इस घटना के बारे में स्थानीय समय के अनुसार रविवार दोपहर को एक प्रेस कांफ्रेस करने वाली है।