फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   finally pop singer Bob Dylan collects his Nobel prize

पॉप सिंगरबॉब डिलन ने साहित्य का नोबेल पुरस्कार ग्रहण किया

Sun, 02 Apr 2017 10:08 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Sun, 02 Apr 2017 10:08 PM IST
विज्ञापन
finally pop singer Bob Dylan collects his Nobel prize
बॉब डिलन

स्वीडन की मीडिया के मुताबिक अमरीकी पॉप गायक बॉब डिलन ने पुरस्कार समारोह होने के तीन महीने बाद वर्ष 2106 में साहित्य के लिए मिला नोबेल पुरस्कार कबूल कर लिया है। उन्होंने स्टॉकहोम में एक निजी समारोह में नोबेल का मेडल लिया। ये मेडल उन्होंने अपने तय कॉन्सर्ट से पहले लिया। डिलन को 9 लाख डॉलर की पुरस्कार राशि मिली है।

विज्ञापन


इससे पहले स्वीडिश अकादमी के अधिकारियों ने कहा था कि डिलन अपना व्याख्यान नहीं देंगे। नोबेल समारोह में पुरस्कार की राशि पाने के बाद व्याख्यान देने की परंपरा है। उम्मीद की जा रही है कि वो बाद में टेप किया गया व्याख्यान देंगे। अगर वो जून तक ऐसा नहीं करते तो उनकी पुरस्कार राशि वापस ले ली जाएगी।

विज्ञापन

निजी समारोह में दिया नोबेल पदक

finally pop singer Bob Dylan collects his Nobel prize
बॉब डिलन

उनको पुरस्कार देने वाले स्वीडिश अकादमी के एक सदस्य ने समाचार एजेंसी एसोसिएट प्रेस को बताया, ''सब कुछ बहुत अच्छे से हुआ और 75 वर्षीय डिलन एक बहुत ही अच्छे और नेकदिल इंसान हैं।"
इससे पहले एक ब्लॉग पर अकादमी के एक सचिव ने कहा था कि कार्यक्रम 'छोटा और निजी' होगा। डिलन के अनुरोध पर मीडिया वहां मौजूद नहीं होगा।

शनिवार को पुरस्कार लेने के बाद डिलन ने स्टॉकहोम के वॉटरफ्रंट पर एक कॉन्सर्ट में परफॉर्म किया। उनका दूसरा कॉन्सर्ट रविवार को है। डिलन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा 13 अक्तूबर को की गई थी।

पहली बार किसी गीतकार को मिला नोबेल

finally pop singer Bob Dylan collects his Nobel prize

नोबेल समिति ने इस बारे में घोषणा करते हुए कहा था कि अमरीकी गीतों को नया आयाम देने के लिए बॉब डिलन को ये पुरस्कार दिया जा रहा है। किसी गीतकार को पहली बार उनके गीतों के लिए नोबेल दिया गया है। गीतों के लिए कवियों को नोबेल पुरस्कार दिए जा चुके हैं।

लेकिन तब डिलन ने इस पुरस्कार को लेने के लिए अपनी सहमति-असहमति जाहिर नहीं की थी। नोबेल पुरस्कार देने वाली स्वीडिश अकादमी के एक सदस्य ने डिलन के इस रवैए को 'असभ्य और अहंकार भरा' बताया था। बॉब डिलन के गीत पूरी दुनिया में बेहद लोकप्रिय रहे हैं।

उनके सबसे लोकप्रिय गीतों में 'मिस्टर टैंबूरिन मैन' से लेकर 'लाइक ए रोलिंग स्टोन, 'ब्लोइंग इन द विंड' और 'द टाइम्स दे आर चेजिंग' शामिल हैं। साठ के दशक में अपने गिटार और माउथऑर्गन के साथ संगीत की दुनिया में आए बॉब डिलन को लोकगीतों का रॉक स्टार भी कहा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed