फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   fight in turkey parliament

संसद में हाथापाई, एक सांसद की नाक टूटी

Sun, 16 Feb 2014 11:31 AM IST
Updated Sun, 16 Feb 2014 11:31 AM IST
विज्ञापन
fight in turkey parliament

तुर्की की संसद ने देश की सर्वोच्च न्यायिक संस्था में सुधार से जुड़े एक विवादास्पद बिल को मंज़ूरी दे दी है, हालांकि इस दौरान हुई धक्का मुक्की और हाथापाई में एक सांसद की नाक टूट गई।

विज्ञापन


सरकार चाहती है कि सुप्रीम बोर्ड ऑफ़ जजेज (एचएसवाईके) को न्याय मंत्रालय के तहत लाया जाए।

इस विधेयक पर लंबी बहस चली और इस दौरान न सिर्फ़ गर्मागर्म बहस ही नहीं हुई बल्कि ख़ूब हंगामा भी हुआ और एक सांसद नाक में चोट लग गई।

पिछले महीने न्यायिक संस्था ने कहा था कि सरकार की योजना असंवैधानिक है और उससे एचएसवाईके की स्वतंत्रता प्रभावित होगी।

इससे पहले गुरुवार को भारत की संसद में तेलंगाना के मुद्दे एक सांसद ने मिर्च का स्प्रे छिड़क दिया और सदन में हाथापाई भी देखने को मिली। इसके बाद कई सांसदों को अस्पताल ले जाना पड़ा था।
विज्ञापन


तकरार
तुर्की में ये बिल प्रधानमंत्री रचैप तैयब एर्दोआन की एकेपी पार्टी लेकर आई जिसे संसद में बहुमत प्राप्त है। लेकिन बहस के दौरान स्थिति हंगामेपूर्ण हो गई और विपक्ष पार्टी नेशनलिस्ट मूवमेंट पार्टी के सासंद घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल होने वाले सांसद ओजकान येनीचेरी भी इस विधेयक के ख़िलाफ़ हैं। उनका कहना है कि इसका मकसद भ्रष्टाचार के मामलों में चल रही जांच को प्रभावित करना है और इसे सत्ताधारी पार्टी की जरूरतों को पूरा करने के लिए लाया गया है। प्रधानमंत्री एर्दोआन के कई सदस्यों को हाल में भ्रष्टाचार के मामलों में गिरफ़्तार किया गया है।

तुर्की में न्यायिक सुधारों पर काफी समय से बहस होती रही है। यूरोपीय संघ पर तुर्की का दबाव है कि वो उसके मुताबकि अपने न्यायिक मानकों को बनाए।

तुर्की यूरोपीय संघ में शामिल होना चाहता है लेकिन इस बारे में प्रगति काफ़ी धीमी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed