फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   fifth saarc conference

नेपाल को सांप काटने की दवा देगा भारत

Thu, 09 Apr 2015 12:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो / नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो / नई दिल्ली Updated Thu, 09 Apr 2015 12:38 PM IST
विज्ञापन
fifth saarc conference

सांप काटने से मौत का मामला केवल भारत में गंभीर नहीं है। बल्कि पड़ोसी देश नेपाल और अफगानिस्तान भी इससे परेशान हैं। इसलिए इन राष्ट्रों के स्वास्थ्य मंत्रियों ने भारत से सांप के विष को बेअसर करने की दवा बड़े पैमाने पर खरीदने की इच्छा जाहिर की है।

विज्ञापन


दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन(सार्क) के सदस्य देशों की बैठक में यह मामला उठा। स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने इसकी दवा आपूर्ति का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

भारत बनेगा मददगार

fifth saarc conference

सार्क देशों के स्वास्थ्य मंत्रियों की पांचवीं बैठक में पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने पोलियो से मुक्ति के लिए भारत से मदद मांगी है। इन देशों ने पोलियो उन्मूलन के लिए भारत के माइक्रो प्लानिंग की सराहना करते हुए ऐसे ही सफलता की कहानी अपने यहां दोहराने की मंशा जताई। वे अपने यहां पोलियो टीकाकरण के वैक्सिन को दूर-दराज के इलाकों में पहुंचाने के लिए भारत के कोल्ड चेन मैनेजमेंट का अध्ययन भी करेंगे। माना जा रहा है कि इसके लिए विशेष प्रशिक्षण की सुविधा जल्द शुरू हो सकती है।

स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने नेपाल, अफगानिस्तान और मालदीव को हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत करने के लिए तकनीकी मदद का आश्वासन दिया है। सार्क देशों में एड्स रोकथाम और इससे निपटने के लिए 2030 तक की लक्षित कार्ययोजना को पूरा करने पर भी चर्चा की गई। इसके अलावा सार्क देशों के स्वास्थ्य मंत्रियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed