{"_id":"59b3ee6b4f1c1bfb7f8b55ea","slug":"fifteen-is-terrorist-killed-by-iraq-airforc-in-hamrin-lake","type":"story","status":"publish","title_hn":"इराक: हवाई हमलों में IS के 15 आतंकियों की मौत, जारी है जंग ","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
इराक: हवाई हमलों में IS के 15 आतंकियों की मौत, जारी है जंग
एजेंसी, बगदाद
Updated Sat, 09 Sep 2017 08:35 PM IST
विज्ञापन
isis
- फोटो : the sun
इराक में इस्लामिक स्टेट के आतंकियों पर हमले आज भी जारी है। इस दौरान पूर्वी इलाके में दियाला के पास आईएस के कब्जे वाले इलाकों में हवाई हमले किए गए जिसमें कम से कम 15 आतंकियों के मारे जाने की खबर है।
विज्ञापन
पढ़ें: ISIS के बम धमाके से दहला बगदाद, अब तक 12 लोगों की मौत
विज्ञापन
हमले से पहले इराकी सेना ने बकूबा के गातून क्षेत्र में एक इमारत पर छापेमारी भी की और भारी मात्रा में गोला-बारूद और विस्फोटक बरामद किए। इराकी जनरल के मुताबिक वायुसेना ने आईएस के कब्जे वाले इलाके हिमरीन झील के नजदीक वाले प्रांत को टार्गेट किया और हवाई हमले शुरू किए।
विज्ञापन
पढ़ें: टेरर फंडिंग: IS ने स्पेन में आतंकी हमले के लिए ब्रिटिश कंपनियों का किया इस्तेमाल
इन हमलों में 15 आतंकी मारे गए जबकि उनके कई और ठिकाने व परिवहन सेवाएं नष्ट कर दी गईं। इराकी सुरक्षा बल फिलहाल आईएस के कब्जे वाले हाविजा व आसपास के इलाकों को मुक्त कराने की तैयारी में हैं।