फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   fies ate and lived for three weeks

तीन हफ्ते तक मक्खियां खाकर रहा जिंदा

Tue, 11 Mar 2014 05:56 PM IST
Updated Tue, 11 Mar 2014 05:56 PM IST
विज्ञापन
fies ate and lived for three weeks

ऑस्ट्रेलिया के सुदूरवर्ती इलाक़ों में पैदल यात्रा कर रहा एक जर्मन पर्यटक रास्ता भटक गया। इसके बाद वो अगले तीन हफ़्तों तक केवल मक्खियां खाकर ज़िंदा रहा। पुलिस के अनुसार मध्य पश्चिम क्वींसलैंड में पदयात्रा करते हुए 26 वर्षीय डेनियल डडज़ीज़ 17 फ़रवरी को रास्ता भटक गए थे।

विज्ञापन


वह खो गए थे और एक नदी के दो जलमग्न हिस्सों के बीच फंस गए थे। आख़िरकार एक मोटरसाइकिल सवार ने उन्हें बीते गुरुवार को वहां से निकाला। पुलिस का कहना है कि डडज़ीज़ 'सुरक्षित और सही' स्थिति में मिले और उनकी 'दिमाग़ी हालत ठीक' थी।
विज्ञापन


पुलिस इंस्पेक्टर मार्क हेंडरसन ने एबीसी चैनल से कहा, "उन्होंने मज़ाक किया कि ऑस्ट्रेलिया में कोई भूखा नहीं मर सकता क्योंकि यहां इतनी सारी मक्खियां हैं जिन्हें आप खा सकते हैं, बेशक उनके प्रोटीन के लिए।"

विज्ञापन
विज्ञापन

पदयात्रा जारी

fies ate and lived for three weeks

पुलिस इंस्पेक्टर ने बताया, "जब वह विंडोराह से निकले तो उनके पास कुछ सिकी हुई सेम और अनाज था जिसे उन्होंने जल्द ख़त्म कर दिया। तब से वह बस मक्खियां ही खा रहे थे।"

हेंडरसन ने बताया कि मिलने के बाद डडज़ीज़ ने स्वास्थ्य जांच से मना कर दिया। उन्होंने कहा, "यक़ीकन वह भूखे थे पर इसके अलावा उनके साथ कोई गड़बड़ नहीं थी, वह ठीक थे।"

पुलिस ने बताया कि डडज़ीज़ क्वींसलैंड के विंडोराह और जुंडाह कस्बों के बीच पैदल यात्रा के दौरान खो गए थे। पुलिस ने इलाक़े को चार पहियों वाली मोटरसाइकिल के साथ ही हेलिकॉप्टर से भी छाना।

हेंडरसन ने एबीसी को बताया कि डडज़ीज़ अपनी पदयात्रा जारी करने को लेकर दृढ़प्रतिज्ञ थे और उन्होंने उन्होंने उत्तरी इलाक़ों की ओर जाने की योजना बनाई थी। हालांकि अब उन्होंने बीच का रास्ता पकड़ने के बजाय मुख्य सड़क से ही चलने का फ़ैसला किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed